
तेजी से वायरल हुई फोटो
इधर धोनी ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उनकी न्यू लुक चर्चा का विषय बन गई। एक ट्वीटर यूजर ने धोनी की लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इसमें धोनी नए स्टाइलिश दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं। माही के यह नए अवतार वाली तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। धोनी अक्सर अपने लुक लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं. मालूम हो साल 2004 में जब धोनी टीम इंडिया में आए थे। तब धोनी अपने लंबे बालों के लिए फेमस हुए थे।
|
13 महीने बाद हुई वापसी
बता दें कि धोनी की मैदान पर 13 महीने बाद वापसी हुई है। उन्होंने 9 जुलाई, 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिर बार जो करियर का मैच खेला था, उसमें 50 रनों की पारी खेली थी। हालांकि इस अर्धशतक पारी के बावजूद वह टीम को जीत नहीं दिला सके थे, जिसकी उनकी जमकर आलोचना हुई थी। ऐसे में अब देखना बाकी है कि क्या धोनी आईपीएल के जरिए रनों की बाैछार कर आलोचकों को जवाब दे पाएंगे या नहीं।

सीएसके की प्लेइंग इलेवन
मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर /कप्तान), रवींद्र जडेजा, सैम क्यूरन, दीपक चाहर, पीयूष चावला, लुंगी नगिडी
मुंबई की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, क्रुनाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह


Click it and Unblock the Notifications
