For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: धोनी ने कहा- मैं गेंद को सही तरह से नहीं मार पाया, तबीयत खराब होने पर कही ये बात

नई दिल्लीः यह आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार थी जिस पर सहजता से यकीन नहीं होता। लेकिन ऐसा हुआ है और धोनी एंड कंपनी अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर लगातार बनी हुई है।

2 अक्टूबर को एक हफ्ते के ब्रेक के बाद जब सीएसके अपना चौथा मैच खेलने आई तो उसके सामने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम थी। हैदराबाद की टीम की हालत भी कोई बहुत खास नहीं थी और वे प्रतियोगिता में कोई बहुत करिश्माई प्रदर्शन अभी तक नहीं कर सके हैं लेकिन अब लगातार दूसरी जीत के बाद उनको लय मिलती दिखने लगी है।

धोनी ने कहा- मैं गेंदों को सही से नहीं मार पाया

धोनी ने कहा- मैं गेंदों को सही से नहीं मार पाया

मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स ने युवा प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा की साहसिक साझेदारी के दम पर 164 रन बनाए जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स निर्धारित ओवर में 157 ही रन बना सकी।

CSK vs SRH: चेन्नई ने सीजन की तीसरी हार में की ये 3 गलतियां, धोनी से फिर हुई थोड़ी देर

धोनी आखिर तक डटे रहे और उन्होंने 36 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली। उन्होंने आखिर में जलवे दिखाए लेकिन समय की मांग के हिसाब से यह एक धीमी पारी ही साबित हुई। मैच के बाद धोनी ने अपनी बैटिंग का जिक्र करते हुए कुछ कमियों को स्वीकार किया है-

"मैं बहुत सारी गेंदों को बीच में नहीं मार पा रहा था। बहुत जोर से मारने की कोशिश कर रहा था। जब विकेट थोड़ा धीमा होता है, तो गेंद को टाइमिंग करना बेहतर होता है। आउटफील्ड को देखते हुए यह खुद ही से गेंद पर जोर से प्रहार करने की बात दिमाग में आ जाती है।"

तबीयत खराब होने पर क्या बोले-

तबीयत खराब होने पर क्या बोले-

इसी पारी के दौरान अंतिम ओवरों में धोनी गर्मी से जूझते हुए नजर आए थे और उनको खेल बीच में रोकना पड़ा था। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा-

"मैंने ज्यादा से ज्यादा समय पाने की कोशिश की। यहां काफी सूखी गर्मी है। तो, गला सूख जाता है और आपको खांसी होने लगती है। जब आपके पास इस बात के वैध संकेत हैं, तो आप कुछ समय निकाल सकते हैं।"

यह चेन्नई की सीजन में लगातार तीसरी हार थी। अब उनके लिए वापसी करना बेहद जरूरी हो चला है। धोनी इस बात को समझते हैं-

'कैच छोड़ना, नो-बॉल फेंकना रोकना होगा'

'कैच छोड़ना, नो-बॉल फेंकना रोकना होगा'

"लंबे समय बाद हम लगातार तीन मैच हार गए। हमें बहुत सी चीजों को सही करने की आवश्यकता है। यह प्रोफेशनल होना है। हमें कैच छोड़ना नो बॉल फेंकना रोकना होगा। ये वो नियंत्रक हैं जो हो सकते हैं। हम कई बार रिलेक्स हो जाते हैं। 16 वें ओवर के बाद, हमारे पास दो अच्छे ओवर थे लेकिन कुल मिलाकर हम थोड़ा बेहतर हो सकते थे। कोई भी कैच नहीं छोड़ना चाहता है, लेकिन इस स्तर पर, हमें एक रेखा खींचने और इन कैच को लेने की जरूरत है, खासतौर पर तब जब टीम उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हो। आपका सबसे अच्छा होना बहुत जरूरी है। इस खेल में बहुत सकारात्मकता है लेकिन हम मजबूत वापसी करने की कोशिश करेंगे।"

अब सीएसके का अगला मैच किंग्स इलेवन पंजाब से 4 अक्टूबर को होगा। दोनों ही टीमें अपने 3-3 मैच अभी तक हार चुकी हैं।

Story first published: Saturday, October 3, 2020, 8:21 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+