IPL से पहले रोहित शर्मा का बड़ा बयान, बताया- एक कप्तान के लिये क्या है सबसे मुश्किल काम
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महमारी कोरोना वायरस के बीच जहां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई है तो वहीं पर भारतीय टीम के लिये भी क्रिकेट ने आईपीएल के रूप में वापसी की ओर कदम बढ़ा दिये हैं। इसको लेकर सभी फ्रैंचाइजियां तैयारियों में जुट गई हैं और साथ ही इन टीमों से जुड़े खिलाड़ी भी अपनी फिटनेस पर और काम करने लगे हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान और सीमित ओवर्स प्रारूप में टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि उनकी कप्तानी में वह टीम के सबसे कम अहमियत वाले व्यक्ति बन जाते हैं।
और पढ़ें: IPL 2020 में कोरोना से बचाने के लिये BCCI का प्लान तैयार, राहुल द्रविड़ को मिला खास जिम्मा
उनका मानना है कि कप्तानी में सबसे अहम चीज है 'निस्वार्थ रहना' और टीम की जीत के लिये अगर उन्हें खुद को 'लीस्ट इंपोर्टेंट व्यक्ति' कहलाना पड़ा तो भी उन्हें इसमें कोई हिचकिचाहट नहीं होगी। रोहित शर्मा ने अब तक अपनी शानदार कप्तानी की बदौलत मुंबई इंडियंस को बार खिताब जिताने का काम किया है। उन्होंने यह भी बताया कि बतौर कप्तान एक खिलाड़ी के लिये सबसे मुश्किल काम क्या होता है।
और पढ़ें: इस वजह से सुपरहिट है कोहली- शास्त्री की जोड़ी, आशीष नेहरा ने बताये कारण

टीम का सबसे कम अहम व्यक्ति होता है कप्तान
उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में आईपीएल की शुरुआत होगी और इसी के साथ करीब 6 महीने के ब्रेक के बाद एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट की शुरुआत हो जायेगी।
इस बीच रोहित ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं इस बात में विश्वास करता हूं कि जब आप कप्तान हो तो आप सबसे कम अहम व्यक्ति होते हो। जब बड़े हित की बात होती है तो अन्य काफी अहम बन जाते हैं। अलग अलग कप्तानों के लिये यह चीज अलग होती है लेकिन जहां तक मेरा संबंध है तो मैं इससे इत्तेफाक रखता हूं।'

धोनी को नहीं किया कॉपी, नेचर से हूं कूल
हाल ही में सुरेश रैना ने भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की तुलना पूर्व कप्तान एमएस धोनी से की जिनकी कप्तानी का अंदाज काफी हद तक धोनी से मिलता जुलता है। इस को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि उनके जैसा दूसरा कोई नहीं हो सकता, हालांकि दोनोंं खिलाड़ियों में एक समानता जरूर है कि मुश्किल परिस्थितियों को देखते हुए दोनों खिलाड़ी शांत नजर आते हैं।
इसको लेकर रोहित ने कहा, ‘गुस्सा नहीं दिखाना कोई जानबूझकर किया गया प्रयास नहीं है। यह मेरी प्रकृति है क्योंकि आप किसी और की तरह दिखाने की कोशिश नहीं करते। आप जो हो, हमेशा वही रहने की कोशिश करते हो। आप भी गुस्सा होते हो, कभी कभार आपा खो देते हो लेकिन यह महत्वपूर्ण होता है कि आप इसे अपनी टीम के साथियों को नहीं दिखाओ। अपनी भावनाओं को छुपाना सबसे मुश्किल काम होता है।'

जल्द शुरू करुंगा इंडोर ट्रेनिंग
गौरतलब है कि आईपीएल का शेड्यूल जारी होने के साथ ही खिलाड़ियों ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। इस बीच रोहित शर्मा का मानना है कि अभी भी आईपीएल शुरू होने से पहले उनके पास काफी समय है और वह लंबे समय के ब्रेक के बाद अगले एक महीने के दौरान धीरे धीरे मजबूती और स्टेमिना हासिल कर लेंगे।
उन्होंने कहा,‘उम्मीद है कि जिम इस हफ्ते खुल जायेंगे और मैं इंडोर ट्रेनिंग शुरू कर सकूंगा। इस समय मुंबई के मानसून की वजह से आप आउटडोर ट्रेनिंग नहीं कर सकते। मैं इंडोर सुविधाओं के इस्तेमाल के लिये मुंबई क्रिकेट संघ से को पत्र लिखूंगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
