बदल रहा है IPL 2020 का ट्रेंड- रोहित शर्मा ने KKR के खिलाफ जीत के बाद कही ये बात
नई दिल्लीः मुंबई इंडियंस की एक और धमाकेदार जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने ट्वीट किया है कि काम पूरा हुआ, अब अगले की तैयारी शुरू।
ऐसा लगता है मुंबई इंडियंस इस बार बहुत प्रोफेशनल मिशन पर है जहां एक जीत के बाद दूसरी जीत उतने ही शानदार तरीके से दर्ज करना टीम की आदत बनती जा रही है। एक बात निश्चित है अब केवल बेहद खराब दिन पर ही मुंबई इंडियंस को ही विपक्षी द्वारा हराया जा सकता है। क्रिकेट की खासियत यही है कि वह खराब दिन कब आए, ये कोई नहीं जानता। इसलिए आईपीएल में बने रहिए, सफर आगे भी रोमांचक होने जा रहा है। लेकिन इस समय मुंबई विजेता की तरह से खेल रहे हैं।

मैच के बाद MI के कप्तान रोहित शर्मा ने कही ये बात-
उन्होंने अपने 8वें मैच में छठी जीत दर्ज की और इस बार केकेआर को 8 विकेट से हरा दिया। उन्होंने 149 रनों का लक्ष्य 19 गेंद शेष रहते ही जीत लिया। मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा-
मुंबई इंडियंस के खिलाफ ये 3 गलतियां कोलकाता नाइट राइडर्स को पड़ गई भारी
"यह पीछा करने और जीतने के लिए विशेष है, हमें बहुत आत्मविश्वास देता है। हमने पहले हाफ में (टूर्नामेंट के) में बहुत अधिक चेज नहीं किया, हमें लगता है कि हम बल्ले और गेंद दोनों के साथ बेहतरीन थे, अपेक्षित प्रदर्शन था। मुझे लगा कि हम शुरू से ही बहुत अच्छे थे।"

'अब आईपीएल 2020 का ट्रेंड बदल रहा है'
इसके बाद रोहित ने कहा है कि उनको महसूस हो रहा है कि अब आईपीएल 2020 का ट्रेंड बदल रहा है और दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीमों को जीत मिल रही है-
"मेरा अनुमान है कि अब जो टीमें दूसरी बार बैटिंग करती हैं वो अधिक मैच जीतेंगे। ये मुझे लगता है। ट्रेंड बदल रहा है। ये हमेशा से एक चैलेंज है कि आप चार में से चार मैच जीत जाओ। आप कैसे चीजों को बदलते हैं, ये मायने रखता है। हमने बढ़िया काम किया है, और पहली गेंद से ही हम अपने रंग में थे।"

रोहित ने मैदान पर अपनी कप्तानी के बारे में बात करते हुए कहा-
"मैं मैच-अप में बहुत विश्वास करता हूं, हमें एक टीम के रूप में सफलता मिली है (इसे करते हुए) - मैच-अप को समझना महत्वपूर्ण है लेकिन हमें कई बार सहज होने की जरूरत है। मैंने अब भी क्रुणाल और राहुल को ही रसेल के खिलाफ गेंदबाजी करने दी क्योंकि तब पिच गेंद को थोड़ा पकड़ रही थी। उसके बाद मैंने बुमराह को लगाया।"
मैच के हीरो साबित हुए क्विंटन डिकॉक ने 44 गेंदों पर 78 रन बनाए। उनके साथ रोहित ने पहले विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की। रोहित 35 रन बनाकर आउट हुए। अपने ओपनिंग साझेदार के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा-
" मैं उसके साथ बल्लेबाजी करना पसंद करता हूं (डी कॉक), वह बहुत स्ट्रेट है, गेंदबाज पर शुरू से ही प्रहार करना पसंद करता है - लेकिन मैं आमतौर पर स्थिति का आकलन करना पसंद करता हूं। उसे जिस तरह से वह चाहता है उसे खेलने देता, उस पर कोई दबाव नहीं डालना चाहता। यह टूर्नामेंट बहुत मजेदार है, किसी भी समय पैडल से पैर नहीं हटा सकते, हमने कई बार टीमों को हारते देखा है। लोग बहुत भूखे हैं, उन्होंने पिछले छह महीनों में बहुत कुछ नहीं खेला है - ईशान हो या हार्दिक, वे खेलना चाहते हैं और वे जीतना चाहते हैं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
