IPL Final 2020 : दिल्ली ने जीता टाॅस, पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला

नई दिल्ली। आईपीएल 2020 का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो चुका है। मुंबई रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगी और दिल्ली अपने पहले आईपीएल खिताब के लिए खेलेगी।

आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने अपने छठे आईपीएल फाइनल में प्रवेश किया है। मुंबई 4 बार आईपीएल का खिताब जीत चुका है और गत चैंपियन है। मुंबई ने 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताब खिताब जीते।

मुंबई की टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार दिखाई दे रही है, क्योंकि इस टीम के पास पांच बार फाइनल खेलने का अनुभव है। इस सीजन में भी मुंबई ने दिल्ली को तीन बार मात दी है। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दिल्ली की तुलना में ज्यादा बैलेंस दिखाई देती है। हालांकि रोहित का फॉर्म टीम के लिए थोड़ी चिंता का विषय जरूर है। दिल्ली की बात करें तो उसने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हर क्षेत्र में अच्छा खेल दिखाया है और फाइनल में जगह बनाई। दिल्ली की टीम के लिए शिखर धवन और रबाडा का फॉर्म सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट है, लेकिन रिषभ पंत इस सीजन में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं।

यहां देखें लाइव स्कोर-

1
49607

प्लेइंग इलेवन-
दिल्ली कैपिटल्स : मार्कस स्टोइनिस, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेयर, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, प्रवीण दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टेजे

मुंबई इंडियंस : क्विंटन डी कॉक (कप्तान), रोहित शर्मा (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, जयंत यादव, नाथन कुल्टर-नाइल, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

Story first published: Tuesday, November 10, 2020, 18:50 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+