For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs DC: IPL 2020 का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला, ऐसी हो सकती है दोनों संभावित XI

IPL 2020 MI vs DC: Best Predicted Playing XI | Fantasy XI | Best players | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः आईपीएल डबल हेडर में आज दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। यह इस सीजन का सबसे हाईप्रोफाइल मुकाबला कहा जा सकता है क्योंकि दोनों ही टीमें टॉप दो पर विराजमान हैं। दिल्ली के पास जहां 10 अंक हैं तो वहीं मुंबई का नेट रन रेट सबसे बेहतर है।

दोनों ही टीमें टॉप फॉर्म में हैं क्योंकि दिल्ली अपने पिछले तीन मैच लगातार जीत चुकी है और पिछले दो मुकाबलों में तो उसने अपने प्रतिद्वंदियों को बुरी तरह से हराकर अपना दबादबा कायम किया है। विपक्षी टीमों के लिए दिल्ली का टॉप ऑर्डर दिक्कत दे रहा है, शीर्ष क्रम नहीं चलता तो मीडिया ऑर्डर भी बेहद शानदार है। इसके अलावा बॉलिंग में आईपीएल के सर्वेश्रेष्ठ तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा भी दिल्ली के पास हैं और जब बात स्पिनर की आती है तो बेस्ट में एक आर अश्विन मौजूद हैं।

कुल मिलाकर दिल्ली खतरनाक है और यह टीम ऑफ द टूर्नामेंट दिख रही है लेकिन अगर कोई टीम इस पर ब्रेक लगा सकती है तो वह है- मुंबई इंडियंस

जी हां, मुंबई इंडियंस भी लगातार तीन मैच जीतकर इस मुकाबले में खेलने आ रही है और उन्होंने भी तीनों मैचों में विपक्षियों को खूब पानी पिलाया है। मैन टू मैन बात करें तो भी मुंबई की टीम दिल्ली से ऊपर है। लेकिन इस समय बात अगर मौजूदा फॉर्म और आत्मविश्वास की हो तो दिल्ली कैपिटल्स बेजोड़ है। कुल मिलाकर ये मुकाबला बहुत कांटे का हो सकता है।

दिल्ली जहां वही विजयी टीम उतारती हुई दिख रही है तो दूसरी और मुंबई इंडियंस के पास नाथन कूल्टर नाइल की उपलब्धता को लेकर कोई निश्चितता नहीं है। हालांकि दिल्ली के टॉप-7 में चार बाएं हाथ के बल्लेबाजों की स्थिति के चलते ये संभव है कि ऑफ स्पिनर जयंत यादव को मौका मिल जाए।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन-

दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (wk), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, एक्सर पटेल, हर्षल पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नार्जे

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (c), क्विंटन डी कॉक (wk), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर / जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

Story first published: Sunday, October 11, 2020, 12:23 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+