For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs SRH : मुंबई ने दर्ज की तीसरी जीत, हैदराबाद को 34 रनों से हराया

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 17वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रनों से हरा दिया है। मुंबई ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 7 विकेट खोकर 174 रन ही बना सकी। डेविड वार्नर ने 44 गेंदों 66 रन बनाए, जबकि मनीष पांडे ने 19 गेंदों में 30 रन बनाए, लेकिन इनकी मेहनत पर मुंबई के गेंदबाजों ने पानी फेर दिया।। मुंबई के लिए जेम्स पेटिंसन, जसप्रीत बुमराह व ट्रेंट बोल्ड ने 2-2 विकेट लिए। क्रुणाल पांड्या ने 1 विकेट लिया। यह मुंबई की पांच मैचों में तीसरी जीत रही है जबकि हैदराबाद को तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई टीम के ओपनर क्विंटन डी काॅक ने सबसे ज्यादा 67 रनों की पारी खेली जो 39 गेंदों में आई। उनकी पारी में 4 चाैके व इतने ही छक्के शामिल रहे। वहीं किरोन पोलार्ड ने 13 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए। वहीं क्रुणाल पांड्या ने 4 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि रोहित पहले ओवर की 5वीं गेंद पर ही 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए सूर्यकुमार यादव ने डी काॅक का साथ दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। यादव ने 18 गेंदों में 27 रन बनाए। इसके बाद चाैथे नंपर पर आए इशान किशन ने 23 गेंदों में 31 रन बना। वहीं पांचवें नंबर पर हार्दिक पांड्या ने 2 चाैकों व इतने ही छक्कों की मदद से 19 गेंदों में 28 रन ठोक डाले। पांड्या 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। इसके बाद आए क्रुणाल पांड्या ने पारी की आखिरी 4 गेंदों में 2 चाैकों व 2 छक्कों की मदद से नाबाद 20 रन बनाकर टीम का स्कोर 208 पहुंचा दिया।

हैदराबाद की गेंदबाजी में सबसे महंगे सिद्दार्थ कौल साबित हुए जिन्होंने 4 ओवर में 2 विकेट तो लिए लेकिन 64 रन लुटा दिए। संदीप शर्मा ने 41 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं राशिद खान ने 22 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। केन विलियमसन भी गेंदबाजी करने उतरे लेकिन उन्हें भी 2 ओवर में 24 रन पड़ गए। मुंबई के बल्लेबाजों ने अपनी पारी में कुल 14 छक्के लगाए।

प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, सिद्दार्थ कौल, टी नटराजन

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

Story first published: Sunday, October 4, 2020, 19:28 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+