For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: बुमराह को पीछे छोड़ बोल्ट ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में पहुंचे टॉप पर

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन ने दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच फैन्स को मनोरंजन का डबल डोज दिया है, जहां पर रोमांचक मैच के चलते फैन्स को मजा आ रहा है तो आये दिन नये-नये रिकॉर्ड अपने नाम कर खिलाड़ियों के बीच एक अलग स्पर्धा देखने को मिल रही है। शुक्रवार को खेले गये मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 विकेट से हराकर इतिहास रचा और सीएसके के खिलाफ 10 विकेट से जीत हासिल करने वाली पहली टीम बनी।

मुंबई के लिये इस मैच में जीत के हीरो रहे उनके तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट जिन्होंने अपने 4 ओवर की गेंदबाजी के दौरान सिर्फ 18 रन खर्च किये और 4 विकेट हासिल किये। इस दौरान ट्रेंट बोल्ट ने पावरप्ले के दौरान 3 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 5 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। इसके साथ ही बोल्ट ने एक खास मामले में अपनी ही टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया।

और पढ़ें: IPL 2020: कोलकाता से मिली करारी हार के बाद जानें क्या बोले श्रेयस अय्यर

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए ट्रेंट बोल्ट ने आईपीएल 2020 का अबतक का सबसे बेहतरीन स्पेल फेंका। इस मामले में उन्होंने जसप्रीक बुमराह को पीछे छोड़ा जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किये थे।

गौरतलब है कि ट्रेंट बोल्ट का निजी तौर पर भी उनके आईपीएल करियर का यह बेस्ट स्पेल है, इससे पहले साल 2015 में बोल्ट ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे।

और पढ़ें: IPL 2020: कोलकाता के खिलाफ अय्यर की इस गलती के चलते दिल्ली को मिली हार

आपको बता दें कि शारजाह के मैदान पर खेले गए इस मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम ने खराब शुरुआत की और महज 3 रन पर अपने 4 विकेट खो दिये। वहीं 43 रन पर पहुंचते-पहुंचते टीम ने अपने 7 विकेट खो दिये थे।

अंत में सीएसके की टीम ने सैम करन के 52 रनों की पारी के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 114 रन पर खत्म किया। वहीं रनों का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाये सिर्फ 74 गेंदों में इस मैच को जीत लिया। मुंबई इंडियंस के लिये ईशान किशन (68) और डिकॉक (46) रनों की पारी खेली।

Story first published: Sunday, October 25, 2020, 7:25 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+