For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 : फ्लाॅप चल रहे आंद्रे रसेल पर रहेंगी नजरें, पिछले सीजन में खूब बरसाए थे छक्के

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) का 32वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच होगा। दोनों टीमें मजबूत हैं, क्योंकि मुंबई 7 मैचों में 5 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है तो केकेआर 4 जीत के साथ चाैथे स्थान पर। हालांकि दो बार की चैंपियन केकेआर चाहेगी की वो जीत दर्ज कर तीसरे स्थान पर कब्जा करे। लेकिन केकेआर के लिए जीतना आसान नहीं। पहला कारण मुंबई का लय में रहना, दूसरा धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का अब तक फ्लाॅप रहना है। रसेल के प्रदर्शन पर ना सिर्फ टीम की बल्कि दर्शकों की नजरें भी रहेंगी।

अभी तक रसेल वो काम नहीं कर सके हैं, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। रसेल ने इस सीजन में खेले 7 मैचों में 11.83 की एवरेज से सिर्फ 71 रन ही बनाए हैं। उनका उच्चत्तम स्कोर भी 24 का रहा। लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर रसेल इस सीजन में 5 ही छक्के लगा चुके हैं। रसेल के लिए आज का मैच काफी अहम रहने वाला है। उनका फाॅर्म में लाैटना जरूरी है, क्योंकि टीमें उस मोड़ पर आ चुकी हैं जहां एक हार प्लेऑफ में जाने का रास्ता कठिन कर सकती है।

हालांकि पिछले सीजन में रसेल सुर्खियों में थे। उन्होंने 14 मैचों 204.81 की स्ट्राइक रेट से 510 रन बनाए थे, जिसमें उच्चत्तम स्कोर नाबाद 84 रहा था। रसेल ने 31 चाैकों के अलावा 52 छक्के लगाए थे। उनके इस प्रदर्शन ने सबको हैरान कर दिया था। हर मैच में उनके बल्ले से रन निकलते हुए देखने को मिले, लेकिन यूएई में चल रहे सीजन-13 में रसेल का बल्ला शांत पड़ा हुआ है। ना सिर्फ बल्ला बल्कि गेंद से भी कमाल नहीं कर पा रहे हैं। 9.35 की इकोनोमी रेट से रन लुटाते हुए रसेल ने सिर्फ 6 विकेट ही चटकाए हैं।

Story first published: Friday, October 16, 2020, 15:41 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+