For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में बचे हैं 6 लीग मैच और और कोई भी 6 टीम पहुंच सकती है प्लेऑफ में

नई दिल्ली। आईपीएल का यह सीजन बेहद दिलचस्प है, अभी तक 50 लीग मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन प्लेऑफ में तीन टीमों के लिए अभी भी विकल्प खुले हैं। अभी तक यह तय नहीं हो सका है कि कौन सी टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी। अभी तक इस आईपीएल में सिर्फ टीमों के बारे में स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है। मुंबई इंडियंस पहली ऐसी टीम है जोकि आधिकारिक रूप से प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

6 टीमें प्लेऑफ की रेस में

आईपीएल के प्लेऑफ में 6 टीमें अभी भी रेस में हैं। एक तरफ जहां आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12-12 मैच खेलकर 14 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं तो दूसरी तरफ किंग्ल इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाईट राइडर्स की टीमें 13-13 मैच खेलकर 12 अंके के साथ प्वाइंट टेबल पर चौथे, पांचवे और छठे पायदान पर हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 12 मैचों में 10 अंकों के साथ सातवे पायदान पर है।

आरसीबी-दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति
आरसीबी के अगले दो मैच सनराईजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के साथ है। ऐसे में अगर आरसीबी सनराईजर्स हैदराबाद को मात देती है तो 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी, जबकि सनराईजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो दिल्ली के अगले दो मैच सनराईजर्स हैदराबाद के अलावा मुंबई इंडियंस के खिलाफ है। लिहाजा आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच का मुकाबला काफी अहम होगा।

पंजाब, राजस्थान, केकेआर, हैदराबाद की स्थिति
पंजाब के पास अब सिर्फ एक मैच बचा है जोकि सीएसके खिलाफ है। ऐसे में पंजाब को यह मैच बड़े अंतर के साथ जीतकर दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर होना पड़ेगा। जबकि राजस्थान की टीम का आखिरी मुकाबला केकेआर से होगा। राजस्थान और केकेआर के बीच का मुकाबला बेहद अहम है क्योंकि जो भी इस मुकाबले में हारेगा वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगा। वहीं सनराईजर्स हैदराबाद की बात करें तो हैदराबाद के दो मैच आरसीबी के खिलाफ और मुंबई इंडियंस के खिलाफ है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हैदराबाद को दोनों ही मैचों में जीत दर्ज करना होगा। एक भी मैच हारने पर हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

Story first published: Saturday, October 31, 2020, 13:47 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+