For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: करो या मरो के मैच में पंजाब ने हैदराबाद को हराया, हासिल की रिकॉर्ड जीत

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 43वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम दुबई के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के बीच करो या मरो का मुकाबला खेला गया। जहां पर एक बेहद लो स्कोरिंग मैच देखा गया। दुबई के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और शानदार गेंदबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब को निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 126 रनों पर सीमित कर दिया। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद को अपने प्लेऑफ के सपने को बरकरार रखने के लिये महज 127 रन की दरकार की थी। हालांकि पंजाब की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इस छोटे से लक्ष्य को बचाने का काम किया और लीग में अपनी लगातार चौथी जीत हासिल की।

रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम के लिये कप्तान डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 56 रनों की साझेदारी की। वहीं पंजाब के युवा स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने डेविड वॉर्नर को आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। वॉर्नर ने 20 गेंदों में 3 चौके, 2 छक्के की मदद से 35 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरे छोर पर खड़े जॉनी बेयरस्टो को मुरुगन अश्विन ने 2 रन के बाद बोल्ड कर हैदराबाद को दूसरा झटका दिया।

और पढ़ें: IPL 2020: हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले पंजाब के दिग्गज खिलाड़ी के पिता की हुई मौत

वहीं मोहम्मद शमी ने अब्दुल समद को भी आउट कर हैदराबाद को तीसरा झटका दिया। यहां पर मनीष पांडे ने विजय शंकर के साथ पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिये 33 रनों की साझेदारी की, जैसे ही लगा कि मैच एक बार फिर से पिछली बार की तरह इन दोनों खिलाड़ियों के दम पर हैदराबाद की ओर जा रहा है, तभी क्रिस जॉर्डन ने मनीष पांडे को आउट कर पंजाब की मैच में वापसी करा दी।

पंजाब के लिये सबस्टीट्यूट फील्डर के तौर पर आये जगदीश सुचित ने बाउंड्री लाइन पर जबरदस्त कैच पकड़ा। मनीष पांडे ने 29 गेंद में 15 रनों की पारी खेली। वहीं अगले ओवर में अर्शदीप सिंह ने विजय शंकर (26) को आउट कर हैदराबाद को एक और झटका दिया। वहीं क्रिस जॉर्डन ने 19वें ओवर में 2 गेंदों पर 2 विकेट (जेसन होल्डर और राशिद खान) का विकेट हासिल कर हैदराबाद को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया।

और पढ़ें: IPL 2020: जानें क्यों नितिश राणा ने अर्धशतक लगाने के बाद लहराई अपने ससुर के नाम की जर्सी

हैदराबाद की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिये 14 रनों की दरकार थी। अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की और अपने ओवर की दूसरी गेंद पर संदीप शर्मा का विकेट लेकर हैदराबाद का 8वां विकेट हासिल किया। वहीं अगली ही गेंद पर उन्होंने प्रियम गर्ग को कैच आउट कर के वापस पवेलियन भेज दिया। वहीं चौथी गेंद पर खलील रन आउट हुए और हैदराबाद की पूरी टीम 114 रन पर ऑल आउट हो गई।

अर्शदीप ने आखिरी ओवर में सिर्फ 1 रन दिया और 2 विकेट हासिल कर अपनी टीम को 12 रनों से जीत दिलाई। पंजाब की टीम ने इसके साथ ही अपनी जीत की लय को बरकरार रखा और मैच को 8 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम ने आईपीएल के इतिहास में अपने दूसरे न्यूनतम स्कोर का बचाव करने में कामयाब रही।

Story first published: Saturday, October 24, 2020, 23:40 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+