नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का दूसरा क्वॉलिफायर मैच आज अबुधाबी के मैदान पर खेला जायेगा जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को फाइनल में पहुंचने के लिये सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। अंकतालिका में भले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने दूसरे पायदान पर जगह बनाकर दूसरे प्लेऑफ का सफर तय किया हो लेकिन आईपीएल में उसके मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। सनराइजर्स की टीम ने अपने पिछले 4 मुकाबलों में लगातार जीत हासिल की है और प्लेऑफ तक का सफर तय किया है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने 6 में से 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
अबुधाबी के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज कोई गलती नहीं करना चाहेगी और 13 साल के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंच कर खिताब जीतना चाहेगी। वहीं हैदराबाद की टीम 2016 के बाद दूसरी बार फाइनल में पहुंचने के मौके को जाने नहीं देना चाहेगी और दिल्ली को हराकर फाइनल में पहुंचना चाहेगी।
और पढ़ें: आरसीबी में बड़े बदलाव की मांग पर बोले आशीष नेहरा, अगले 2-3 साल ये करने की जरूरत है
ऐसे में फैन्स को एक शानदार मैच देखने को मिल सकता है। इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है।
फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।
और पढ़ें: 5 खिलाड़ी जिन्हें IPL 2021 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद कर सकता है रिलीज
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, आर अश्विन, इनरिच नॉर्टजे, हर्शल पटेल, कगिसो रबाडा, प्रवीण दूबे।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर (कप्तान), रिद्धिमान साहा, मनीष पांडे, केन विलियमसन, जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी नटराजन, शाहबाज नदीम।
ऐसी हो सकती है Dream 11 की टीम:
विकेटकीपर- ऋषभ पंत (8.5)
बल्लेबाज- श्रेयस अय्यर (9.0), शिखर धवन (10.0). डेविड वॉर्नर (10.5)
ऑलराउंडर- डैनियल सैम्स (9.0), मार्कस स्टॉयनिस (9.0), जेसन होल्डर (9.5)
गेंदबाज- एनरिच नॉर्टजे (9.0), कगिसो रबाडा (9.5), टी नटराजन (8.5), संदीप शर्मा (8.5)