For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राजस्थान रॉयल्स के ट्वीट की वजह से फैली कप्तान बदलने की अफवाह, हर्षा भोगले भी हुए शिकार

नई दिल्ली। आईपीएल में आज होने वाले अहम मुकाबले से पहले मैदान से बाहर काफी एक्शन देखने को मिला है। एक तरफ जहां केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कप्तानी का पद छोड़ दिया और इयोन मोर्गन को टीम का कप्तान बनाया गया, तो दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स टीम में भी कप्तानी के फेरबदल की अटकलें लगने लगी। दरअसल राजस्थान रॉयल्स की ओर से एक ट्वीट किया गया, जिसके बाद क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले समेत कई लोगों ने टीम में कप्तान के बदले जाने की आशंका जताई, जिसकी वजह से कई मीडिया हाउस ने यह खबर रिपोर्ट की कि राजस्थान की टीम जॉस बटलर को टीम की कप्तानी सौंप सकती है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम के आधिकारिक ट्वीट से जॉस बटलर की एक तस्वीर साझा की गई, जिसमे जॉस हाथ में कॉफी मग लिए हैं, जिसपर वर्ल्ड्स बेस्ट बॉस लिखा है। जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि राजस्थान रायल्स की टीम जॉस बटलर को कप्तान बना सकती है। खुद हर्षा भोगले ने इस ट्वीट का हवाला देते हुए लिखा कि राजस्थान रॉयल्स की टीम ने कप्तान को बदलने का इशारा दिया है। हालांकि राजस्थान रॉयल्स की ओर से इस पूरे मामले में सफाई दिए जाने के बाद हर्षा भोगले ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

राजस्थान रॉयल्स टीम के सीओओ ने ट्वीट कर इस पूरे मामले में सफाई देते हुए लिखा, जी नहीं, ट्विटर पर आज कुछ ज्यादा ही मजे हो रहे हैं। यही नहीं इस पूरी अफवाह को खत्म करने के लिए टीम की ओर से टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ की तस्वीर को साझा करके सफाई दी गई और बताया कि स्टीव स्मिथ ही टीम के कप्तान हैं। लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी और सोशल मीडिया पर सैकड़ों यूजर्स ने राजस्थान रॉयल्स के ट्वीट को टीम में कप्तानी की भूमिका में बदलाव के इशारे के तौर पर देखा।

दरअसल आरसीबी और पंजाब के खिलाफ मैच में जिस तरह से गेल ने शानदार अर्धशतक लगाने के बाद खुद के बैट पर बॉस लिखे स्टीकर की ओर इशारा किया उसके बाद राजस्थान रॉयल्स के ट्विटर हैंडल पर उन्हें जवाब देने के लिए लाइटर मूड में यह ट्वीट किया गया था। लेकिन इस ट्वीट के चलते लोगों में काफी भ्रम फैल गया।

Story first published: Friday, October 16, 2020, 16:20 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+