नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 के 23वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान राॅयल्स को 46 रनों से हरा दिया है। यह दिल्ली की 6 मैचों में पांचवीं जीत रही है। वह अब अंक तालिका में पहले स्थान पर आ पहुंची है जबकि राजस्थान को चाैथी हार का सामना करना पड़ा है। वह 4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। दिल्ली ने 185 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन राजस्थान की टीम 138 रन ही बना सकी।
राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 34, स्टीव स्मिथ ने 24, जोस बटलर ने 13 जबकि राहुल तेवतिया ने 38 रनों की पारी खेली। संजू सैमसन 5 रन ही बना सके। रविचंद्रन अश्विन व मार्कस स्टोइनिस ने 2-2 लिए। हर्शल पटेल, अक्षर पटेल एनरिच नोर्टजे के नाम 1-1 विकेट रहा जबकि कागिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए।
इससे पहले राजस्थान ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दिल्ली की शुरूआत बेहद खराब रही। दूसरे ही ओवर की तीसरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने शिखर धवन को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन भेज दिया। धवन 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद पृथ्वी शाॅ ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी को संभाला, लेकिन पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर आर्चर ने उन्हें भी आउट कर दिल्ली को दूसरा झटका दे दिया। शाॅ 10 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। वहीं कप्तान अय्यर भी 18 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद विकेटीपर रिषभ पंत ने भी रन आउट होकर विकेट गंवा दिया जो 5 रन ही बना सके। हालांकि मार्कस स्टोइनिस ने तेज शाॅट खेले, लेकिन 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर वह राहुल तेवतिया का शिकार बन गए। स्टोइनिस ने 4 छक्के लगाते हुए 30 गेंदों में 39 रन बनाए। शिमरोन हेटमायर ने 24 गेंदों में सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली। हर्शल पटेल ने 16 जबकि अक्षर पटेल ने 8 गेंदों में 17 रन बनाकर टीम का स्कोर 180 के पार पहुंचाया। राजस्थान के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 24 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। जबकि कार्तिक त्यागी, एंड्रयू टाॅय, राहलु तेवतिया को 1-1 विकेट मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, कगीसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशसवी जायसवाल, जोस बटलर (डब्ल्यू), स्टीवन स्मिथ (सी), संजू सैमसन, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, एंड्रू राई, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, वरुण आरोन