नई दिल्लीः आज डबल हेडर डे पर शाम का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। ये मैच अबू धाबी में खेला जाएगा। मुंबई की टीम जहां 10 मैचों में 7 जीत के बाद बेहतर रन रेट के चलते नंबर एक पर मौजूद है तो वहीं राजस्थान को 11 मैचों में 7 हार मिली है। वह 8 अंकों के साथ 7वें स्थान पर है।
अबू धाबी में पिछली 10 पारियों का औसत स्कोर 147 रन रहा है लेकिन मुंबई इंडियंस ने इसी जगह पर चार पारियों में 185 के औसत स्कोर से बैटिंग की है।
प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो राजस्थान रॉयल्स को अभी भी अपने बैटिंग ऑर्डर पर थोड़ा ऊपर नीचे करने की जरूरत पड़ सकती है लेकिन कुल मिलाकर उनको बेहतर इलेवन मिल गई है। भले ही त्यागी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रन पिटवा गए लेकिन इस बात क संभावना कम है कि टीम कोई बदलाव करेगी।
दूसरी और मुंबई इंडियंस अपनी टीम में कोई बदलाव ना करता अगर रोहित को चोट ना लगी होती। इसके चलते ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ओपनिंग जोड़ी में बदलाव हुआ लेकिन अगर रोहित अब फिट हैं तो सौरभ तिवारी बाहर बैठेगे। वर्ना वही टीम रहेगी जो पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ थी।
दोनों प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती हैं-
मुंबई इंडियंस- क्विंटन डी कॉक (wk), रोहित शर्मा / सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड (c), क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
राजस्थान रॉयल्स- बेन स्टोक्स, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन (wk), स्टीवन स्मिथ (c), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी