नई दिल्ली। एक बार फिर यूएई के छोटे मैदान शारजाह में चाैकों-छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी क्योंकि आईपीएल सीजन-13 के 23वें मैच में राजस्थान राॅयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें भिड़ने वाली हैं। राजस्थान ने पहले शुरूआती 2 मैच जीतकर खूब सुर्खियां बटोरीं थी, लेकिन अगले तीन मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दिल्ली की टीम दमदार नजर आ रही है जो 5 मैचों में 4 मुकाबले जीत चुकी है।
देखें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकाॅर्ड
वहीं हेड टू हेड की बात करें तो उसमें राजस्थान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दोनों टीमें अभी तक 21 बार आईपीएल में आमने-सामने हो चुकी हैं जिसमें राजस्थान ने 11 तो दिल्ली ने 9 मुकाबले जीते हैं। हालांकि दोनों के बीच हुए आखिरी 3 मुकाबलों में दिल्ली ने ही बाजी मारी है। 2018 में 2 मई को हुए मुकाबले में दिल्ली ने 50 रन से बाजी मारी थी, फिर 2019 में 22 अप्रैल को 6 विकेट से मैच जीता था। फिर उसी सीजन में 4 मई को 5 विकेट से राजस्थान को हराया था। अब देखन बाकी है कि क्या राजस्थान हार का सिलसिला तोड़ सकती है या फिर दिल्ली राजस्थान के खिलाफ लगातार चाैथी जीत दर्ज करेगा।
दिल्ली के लगभग सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। टीम में कोई बदलाव दिखना मुश्किल है। वहीं राजस्थान एक बार फिर यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग के लिए माैका दे सकती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:
दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, कगीसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे
राजस्थान राॅयल्स- जोस बटलर (विकेटकीपर), यशसवी जायसवाल, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, टॉम कुरेन, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी