RR vs SRH: करो या मरो के मुकाबले में जीतना है इनाम तो ऐसी रखें Dream 11 टीम
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 40वां मैच आज दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। धीरे-धीरे अपने अंतिम चरण में पहुंच रही इस लीग में आज एक बार फिर करो या मरो का मैच खेला जायेगा, जिसमें राजस्थान की टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। जहां हैदराबाद की टीम ने लीग में अब तक खेले गये अपने 9 मैचों में से 3 में जीत हासिल कर 6 अंक जुटाये हैं, तो वहीं राजस्थान की टीम ने 10 मैचों में 4 जीत हासिल की है।
ऐसे में प्लेऑफ की सपने को सच करने के लिये जहां राजस्थान की टीम को अपने बाकी चारों मैच में जीत हासिल करनी है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को भी बचे हुए पांचों मैच में जीत हासिल करनी है। दोनों टीमों में जो भी टीम मैच को हारेगी उसके लिये प्लेऑफ तक पहुंचना लगभग नामुमकिन हो जायेगा।
और पढ़ें: चेन्नई मेरे दिल में है, मैं उनकी संस्कृति से प्यार करता हूं : इमरान ताहिर
ऐसे में फैन्स को एक शानदार मैच देखने को मिल सकता है। इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है।
फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।
और पढ़ें: 'CSK का समर्थन करें', ड्वेन ब्रावो ने फैंस को दिया भावुक कर देने वाला संदेश
सनराइडजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, अब्दुनल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी नटराजन, बासिल थम्पी।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी।
Dream 11 में इनाम जीतने के लिये ऐसी रखें टीम
विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो (10.0), जोस बटलर (9.5). संजू सैमसन (9.0)
बल्लेबाज: डेविड वॉर्नर (10.5) , मनीष पांडे (9.0), रॉबिन उथप्पा (8.5)
ऑलराउंडर: विजय शंकर (8.0), राहुल तेवतिया (9.5)
गेंदबाज: कार्तिक त्यागी (8.0), टी नटराजन (8.5), जोफ्रा आर्चर (9.5)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
