KXIP vs RCB: पूरे मैच में रहा गुगली का बोलबाला, 7 खिलाड़ी हुए आउट

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL
KXIP vs RCB : Match witnessed dominance from bowlers,Took 7 wicket through googly | Oneindia Sports

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को दुबई के मैदान पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम लीग का अपना दूसरा मैच खेलने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उतरी थी। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने इस पूरे मैच में अपनी पकड़ बनाये रखी और अंत में बैंगलोर की टीम को 97 रनों से हराकर लीग की अपनी पहली जीत हासिल की। दुबई के मैदान पर खेले गये इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने जबरदस्त तरीके से खेलते हुए पूरे मैच के दौरान आरसीबी की टीम को डोमिनेट किया।

इस मैच के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब की बल्लेबाजी के अलावा एक और चीज का दबदबा देखने को मिला और वो थी स्पिनर्स की ओर से फेंकी गई गुगली। इस मैच के दौरान 13 विकेट गिरे और इनमें से 7 खिलाड़ी गुगली का शिकार बने।

और पढ़ें: KXIP vs RCB: एबी डिविलियर्स ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, इस चीज में छोड़ा पीछे

दुबई के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 206 रन बनाये। पंजाब की इस पारी में युजवेंद्र चहल ने अपनी गुगली गेंद पर मयंक अग्रवाल का विकेट हासिल किया। वहीं दूसरी पारी में किंग्स इलेवन पंजाब के लिये रवि बिश्नोई और मुरुगन अश्विन ने 3-3 विकेट हासिल किये और उन्होंने यह 6 विकेट गुगली पर हासिल किये।

रवि बिश्नोई ने पहले एरॉन फिंच को अपनी गुगली पर बोल्ड किया, फिर वाशिंगटन सुंदर को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराया और फिर आखिर में उमेश यादव को बोल्ड किया। वहीं मुरुगन अश्विन ने एबी डिविलियर्स को सरफराज खान के हाथों कैच आउट कराया, फिर नवदीप सैनी को बोल्ड किया और फिर आखिर में युजवेंद्र चहल को बोल्ड किया।

और पढ़ें: KXIP vs RCB: राहुल का 2 बार कैच छोड़ना पड़ा महंगा, आखिरी 4 ओवर में आये 74 रन

गौरतलब है कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाये जिसका पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम महज 109 रन ही बना सकी और 97 रनों से हार गई।

Story first published: Friday, September 25, 2020, 6:00 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+