For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 : आखिरकार 12 साल बाद जडेजा ने जड़ ही दिया करियर का पहला अर्धशतक

नई दिल्ली। आईपीएल 2020 का 14वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शुक्रवार (2 अक्टूबर) को खेला गया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया यह मैच इस सीजन में दोनों टीमों का चौथा मैच था। चेन्नई के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इस मैच में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। ऐसा हुआ कि हैदराबाद ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में 164 रन बनाए। हैदराबाद के 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने पारी के 10 ओवर के भीतर 42 रन पर 4 विकेट गंवा दिए।

लेकिन फिर चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी और जडेजा ने पारी को संभाला। जडेजा ने 142.86 के स्ट्राइक रेट के साथ अर्धशतक लगाया। उन्होंने महज 35 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। महत्वपूर्ण बात यह है कि जडेजा का यह उनके आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक है।

CSK में शामिल हैं सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, दो दिग्गजों की उम्र 39 साल

इससे पहले, जडेजा ने 2012 में अपने आईपीएल करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया था। उन्होंने विजाग में डेक्कन चार्जस के खिलाफ 48 रन बनाए थे। यह उनका अब तक का सर्वोच्च स्कोर था। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2008 में आईपीएल में पदार्पण किया था। तब से, जडेजा ने कुल 173 मैच खेले हैं। उन्होंने 23.78 की औसत से 1950 रन बनाए हैं। उन्होंने 145 पारियों में 110 विकेट भी लिए।

रवींद्र जडेजा का आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर है
50 रन - सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, 2020
2012 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 48 रन
2011 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 47 रन
2012 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 44 रन

Story first published: Saturday, October 3, 2020, 17:15 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+