
नहीं है कोहली की कप्तानी पर खतरा
कोहली का रिकॉर्ड तो कप्तानी में अच्छा नहीं है लेकिन आरसीबी के चेयरमैन संजीव चूड़ीवाला ने कोहली की कप्तानी को कोई खतरा नहीं होना बताया। RCB के चेयरमैन संजीव चुरीवाला ने हाल ही में एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली की कप्तानी को लेकर बयान दिया और कहा, ''विराट भारतीय कप्तान हैं और उनके सबसे ज्यादा फैन-फॉलोअर हैं। हम सभी विराट को प्यार करते हैं और विराट के साथ प्यार करना पसंद करते हैं। देखो, यह क्या है, खेल है, कभी-कभी आप हारते हैं, कभी-कभी आप जीतते हैं, लेकिन यह मत भूलो कि वह व्यक्ति क्या है । हमें बहुत गर्व है विराट हमारे साथ जुड़ा हुआ है।''

हर बार टीम ने ली सीख
संजीव ने आगे कहा, ''प्रदर्शन ऐसी चीज है जिससे टीम का मनोबल बढ़ता है। हम तीन बार(2009, 2011, 2016) फाइनल में पहुंचे। लेकिन एक बार भी खिताब को नहीं जीत सके। इसमें कोई शक नहीं कि इससे हमारे ऊपर दबाव बढ़ा, लेकिन हमने हर बार इससे सीख ली है। हमारा आखिरी दो सीजन में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और हमारे लिए ये चिंता का विषय है।''

लाएंगे सुधार
उसके आगे उन्होंने बात करते हुए कहा, ''दूसरी बात ये है कि हम ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि टीम के बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्रम का संतुलन बना रहे। हम चाहते हैं कि दोनों क्रम मजबूत रहें। हमने टीम में कुछ कमिया देखी हैं जिससे हमें सुधार करना है। और हमने कुछ खिलाड़ियों का चयन किया जिसमें हम सुधार कर सकें। इन खिलाड़ियों में कुछ नेशनल प्लेयर हैं जो संभावितों में शामिल हैं।''


Click it and Unblock the Notifications
