IPL 2020: आरसीबी के नये Logo पर विराट कोहली ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, जानें क्या बोले
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में से एक इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की शुरुआत 29 मार्च से होने वाली है। नये सीजन में पिछले 12 सीजन से खिताब का इंतजार कर रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने नये रंग में भाग लेने का फैसला किया है। इसी को लेकर आरसीबी की टीम ने शुक्रवार की टीम का नया Logo को लॉन्च किया। टीम के नये 'Logo' को लॉन्च करने के ठीक एक दिन बाद ही टीम की नई जर्सी को भी लॉन्च कर दिया है।
और पढ़ें: IPL 2020: विराट कोहली की टीम आरसीबी ने शेयर किया नया LOGO, फैन्स ने पूछा- क्या बदला
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से टीम की नई जर्सी की फोटो शेयर की है जिसमें कप्तान विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और स्पिनर युजवेंद्र चहल नई जर्सी में नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: एमएस धोनी की वापसी पर जश्न मनाने को तैयार फैन्स, कर रहे खास तैयारी
|
आरसीबी के नये Logo में हुए हैं यह बदलाव
आईपीएल 2020 में आरसीबी की टाइटल स्पॉन्सरशिप फाइनेंसियल सर्विस इंडस्ट्री में मुथूट ब्ल्यू के नाम से मशहूर मुथूट पाप्पाचान ग्रुप (एमपीजी) के पास है। इसके साथ ही मुथुट ग्रुप अगले 3 साल तक आरसीबी के साथ टाइटल स्पॉन्सरशिप उसके पास ही रहने वाली है।
आरसीबी ने शुक्रवार को टीम का नया लोगो और नई जर्सी की फोटो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। आरसीबी के नये Logo में सोने के रंग का शेर है और उसके इर्द-गिर्द लाल रंग का इस्तेमाल हुआ है, जो कि आरसीबी की टीम का ट्रेडिशनल रंग है।

नये LOGO पर फैन्स ने कर दिया था ट्रोल
गौरतलब है कि आरसीबी ने टीम की नई आईडेंटी को लॉन्च करने के 2 दिन पहले अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पुरानी पोस्ट और स्टोरीज को डिलीट कर दिया था। साथ ही फ्रैंचाइजी ने पुरानी प्रोफाइल फोटो दी थी और नाम में सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स लिख दिया था।
हालांकि टीम के नया LOGO फैन्स को कुछ पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर उन्होंने फ्रैचाइजी को ट्रोल कर दिया। टीम के नये लोगों पर फैन्स ने कहा कि समझ नहीं आ रहा कि पुराने वाले से इसमें क्या अलग है वहीं कुछ लोगों ने तो यह भी कहा सिर्फ इस बदलाव के लिये 3 दिन से सस्पेंस बना रहे थे।

विराट ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
वहीं न्यूजीलैंड दौरे पर गये भारतीय टीम की कमान संभाल रहे कप्तान विराट कोहली ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।
टीम के लोगो बदलने पर विराट कोहली ने ट्वीट किया, 'लोगो का काम है कहना। आरसीबी का नया लोगो देखकर खुश हूं। यह हमारी बोल्ड छवि और चुनौतीपूर्ण भावना को दर्शाता है।'
आपको बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है। इस बार नए बदलाव के साथ उसकी कोशिश होगी कि वह अपने खिताबी सूखे को भी खत्म करे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
