For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RCB vs KXIP: स्लो-ओवर रेट के चलते विराट कोहली पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना

IPL 2020: RCB skipper Virat Kohli fined Rs. 12 Lakh for his Team's slow over rate | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। मैच अधिकारियों के ने पाया कि कोहली ने गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 6वें मैच की पहली पारी में धीमी ओवर गति को बनाए रखा था। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा था।

यह पहला मैच नहीं था जिसे आईपीएल के इस संस्करण में समाप्त होने में तय समय से अधिक समय लगा। नया सत्र शुरू होने के बाद, कई मैचों को समाप्त होने में अधिक समय लगा है। दुबई में गर्मी और मौसम की स्थिति को एक कारण माना जा रहा है, लेकिन यह अधिकारियों के लिए कोई बहाने का कारण नहीं बन रहा है।

कोहली के लिए यह मैच काफी खराब रहा है और उन्होंने 2 कैच छोड़ने के अलावा बैटिंग में भी केवल 1 ही रन बनाया।

कोहली को डीप में सबसे सुरक्षित क्षेत्ररक्षकों में से एक माना जाता है लेकिन उन्होंने दोनों कैच छोड़े और KXIP के कप्तान ने शानदार शतक बनाया। अगर कोहली उन कैच को लपक चुके होते, तो KXIP 180 से कम पर समाप्त होता। उनके पीछा करने के दौरान कम दबाव के कारण, RCB लक्ष्य तक पहुंच सकता था।

जबकि मौके का पूरा फायदा उठाते हुए केएल राहुल ने बाद के दो ओवरों में जमकर बल्लेबाजी की और अपना 69 गेंदों पर 132 रन नाबाद बनाए। आखिरी पांच ओवरों में KXIP ने 80 रन बनाए और वह इतने बड़े लक्ष्य का कारण बना। इसके जवाब में कोहली की टीम 17 ओवरों में केवल 109 रन ही सकी।

KXIP के कप्तान केएल राहुल ने एक यादगार पारी खेली और आईपीएल 2020 का पहला शतक बनाया। उन्होंने अपनी असाधारण पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी अर्जित किया। कोहली की पूरी टीम मिलकर भी अकेले राहुल के जितने रन भी नहीं बना सकी।

मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने अपनी इन गलतियों को स्वीकार किया है और कहा है कि उनको सामने से आकर इन सबकी जिम्मेदारी लेनी होगी और ये उनका बेस्ट दिन नहीं था।

कोहली ने आगे कहा, "केएल के दो महत्वपूर्ण कैच तब छूटे जब वो सेट हो चुके थे और उनकी वजह से हमको 35-40 रनों का नुकसान उठाना पड़ा। अगर हम उनको 180 तक सीमित कर देते तो चेज करते समय हम पर पहली बॉल से दबाव कम होता। हमको सटीकता से पता है कि हम कहा गलत थे और मुझे कहना होगा कि दो महत्वपूर्ण मौके छोड़ दिए।"

Story first published: Friday, September 25, 2020, 10:33 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+