For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: RCB से हारे तो SRH हो जाएंगे प्लेऑफ से बाहर, संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL 2020 RCB vs SRH: Virat Kohli और David Warner होंगे आमने-सामने | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः आईपीएल डबल हेडर में आज दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। यह मैच शाम में होगा और आरसीबी से कहीं ज्यादा सनराइजर्स के लिए इस मुकाबले की अहमियत है। डेविड वार्नर की टीम यह मैच जीतकर 2 अहम अंक लेना चाहेगी क्योंक उसके 12 मैचों में केवल 10 ही अंक हैं।

मुकाबला शारजाह के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां तक प्लेइंग इलेवन की बात है तो आरसीबी ने अब तक मैच के हिसाब से अपनी टीम को उतारा है इसी वजह से मजबूत टीम होने के बावजूद उनके पास स्थापित प्लेइंग इलेवन नहीं है। डेल स्टेन शुरू में खेलने के बाद से बाहर हैं। आरसीबी ने शारजाह में पिछले दो मैचों में अतिरिक्त गेंदबाज खिलाया है यानी की इसरु उदाना की वापसी हो सकती है। इसके अलावा किंग्स इलेवन की टीम ने दिखाया है कि दो लेग स्पिनर होना काम की बात हो सकती है और इस हिसाब से एडम जांपा आ जाएं तो हैरानी नहीं होगी। अगर शिवम दुबे को गेंदबाजी विकल्प नहीं माना जाए तो शाहबाज अहमद या उमेश यादव की वापसी हो सकती है।

दूसरी और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए साहा की बैटिंग पिछले मैच में राहत भरी खबर थी लेकिन वे दूसरी पारी में कीपिंग करने नहीं आए। टीम उम्मीद करेगी साहा रिकवर कर गए हों क्योंकि जॉनी बेयरस्टो की उपस्थिति टीम के ओवरसीज प्लेयर्स को संतुलन को बिगाड़ देगी क्योंकि अब टीम को जेसन होल्डर के ओवरों की जरूरत है। दूसरी और अगर विजय शंकर फिट नहीं हैं तो उनकी जगह पर अभिषेक शर्मा को जगह मिल सकती है जो एक बाएं हाथ के लेग स्पिनर हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हो सकती हैं-

सनराइजर्स हैदराबाद- डेविड वार्नर (c), रिद्धिमान साहा (wk), मनीष पांडे, केन विलियमसन, अब्दुल समद, विजय शंकर / अभिषेक शर्मा, जेसन होल्डर, राशिद खान, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम / खलील अहमद, टी। नटराजन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- देवदत्त पडिक्कल, जोशुआ फिलिप, विराट कोहली (c), एबी डीविलियर्स (wk), गुरकीरत मान, वाशिंगटन सुंदर, क्रिस मॉरिस, इसुरु उडाना / एडम ज़म्पा, शाहबाज अहमद / नवदीप सैनी / उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

Story first published: Saturday, October 31, 2020, 12:06 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+