For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 : क्रिस गेल ने पूरे किए 1000 छक्के, बना दिया कभी ना टूटने वाला रिकाॅर्ड

IPL 2020 KXIP vs RR: Chris Gayle ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 1000 छक्के | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने यूएई में जारी आईपीएल सीजन-13 में धमाल मचा दिया है। लीग के 50वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए क्रिस गेल ने राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 63 गेंदों में 99 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चाैके तो 8 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ गेल ने अपने टी20 करियर के 1000 छक्के भी पूरे कर लिए हैं।

कभी नहीं टूटेगा रिकाॅर्ड

कभी नहीं टूटेगा रिकाॅर्ड

यह एक विश्व रिकाॅर्ड है। गेल टी20 क्रिकेट में 1 हजार छक्के पूरे करने वाले दुनिया के इकलाैते बल्लेबाज हैं। उनके आसपास भी कोई बल्लेबाज खड़ा नहीं है। गेल के इस रिकाॅर्ड को कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ सकता। गेल को 7 छक्कों की जरूरत थी जो उन्होंने राजस्थान के खिलाफ पूरी कर ली। गेल ने 402 पारियों में यह अद्भुत करिश्मा किया है। गेल के बाद दूसरे नंबर पर किरोन पोलार्ड हैं, जिन्होंने 466 पारियों में 690 छक्के लगाए हैं।

लॉकडाउन में पत्नी के साथ छत पर की प्रैक्टिस, अब IPL में धो रहे हैं गेंदबाजों को

2005 में शुरू किया था खेलना

2005 में शुरू किया था खेलना

गेल ने टी20 क्रिकेट खेलना 2005 में शुरू किया था। गेल के पास शतक लगाने का भी माैका था, लेकिन वो जोफ्रा आर्चर की गेंद पर 99 रन बनाकर बोल्ड हो गए। गेल अभी तक टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 22 शतक भी लगा चुके हैं जबकि 85 अर्धशतक भी शामिल हैं।

IPL में लगाए 349 छक्के

IPL में लगाए 349 छक्के

1 हजार छक्कों में से 349 छक्के तो गेल ने आईपीएल टूर्नामेंट से ही निकाले हैं। गेल आईपीएल में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इस सीजन में अभी तक खेले 6 मैचों में गेल 23 छक्के लगा चुके हैं। वहीं आईपीएल 2012 में तो उनके बल्ले से 15 मैचों में 59 रन निकले थे।

Story first published: Friday, October 30, 2020, 21:52 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+