For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं कोहली का बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज होने में कुछ घंटो का ही वक्त बाकी है और फैन्स अपनी पसंदीदा टीमों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शनिवार (19 सितंबर) को अबुधाबी के मैदान पर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से इस सीजन का आगाज होगा। कोरोना वायरस के चलते फैन्स के लिये इस लीग का इंतजार और बढ़ गया था। हालांकि टी20 विश्व कप के टल जाने के बाद बीसीसीआई ने इसे यूएई में खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया और अब यह फैन्स को रोमांचित करने के लिये पूरी तरह से तैयार है।

और पढ़ें: IPL 2020: मयंती लैंगर ने खुद बताया क्यों एंकरिंग पैनल से रहा नाम गायब

लीग की शुरुआत के साथ ही आईपीएल में भाग लेने वाली टीमें भी तैयारी पूरी कर चुकी हैं। आईपीएल इतिहास की दो सबसे कामयाब टीमें इस लीग का आगाज करेंगी तो निश्चित तौर पर कई रिकॉर्डस के बनने और टूटने का सिलसिला भी जारी हो जायेगा। मुंबई इंडियंस की टीम को अपनी कप्तानी में 4 बार खिताब जिताने का कारनामा करने वाले कप्तान रोहित शर्मा के पास चेन्नई के खिलाफ पहले ही मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है और इसके लिये वह आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: ब्रेट ली ने बताया क्यों चेन्नई सुपर किंग्स है UAE में जीत की सबसे बड़ी दावेदार

रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं विराट कोहली का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं विराट कोहली का रिकॉर्ड

उल्लेखनीय है कि आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स को सबसे कामयाब टीम माना जाता है क्योंकि इस टीम ने 3 बार खिताब जीतने के अलावा हर बार आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाई है। इतना ही नहीं इस टीम ने 2 बार चैम्पियंस लीग जीतने का कारनामा भी किया है। ऐसे में किसी खिलाड़ी के लिये इस टीम के खिलाफ रन बनाना आसान नहीं होता। फिर भी अगर सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का नाम आता है जिन्होंने अब तक इस टीम के खिलाफ 747 रन बनाये हैं।

वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी 705 रन बनाकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। ऐसे में अबु धाबी में खेले जाने वाले पहले मैच में रोहित शर्मा 43 रन बनाते ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। चूंकि रोहित शर्मा टीम के लिये ओपनिंग करने वाले हैं तो उनके पास ऐसा करने का पूरा मौका है।

सीएसके के खिलाफ ऐसे हैं रोहित-विराट के आंकड़े

सीएसके के खिलाफ ऐसे हैं रोहित-विराट के आंकड़े

रोहित शर्मा ने अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 27 मैचों में शिरकत की है जिससके दौरान उन्होंने 705 रन बनाये हैं, वहीं आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने 24 मैचों में 747 रन बनाने का कारनामा किया है। विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 37.35 की औसत से रन बनाने का काम किया है तो वहीं रोहित शर्मा की औसत करीब 29.37 की रही है। हालांकि रोहित चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 700 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे ही बल्लेबाज हैं।

पहले मैच में भले ही रोहित शर्मा के पास सीएसके के खिलाफ छाप छोड़ने का मौका है लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा निश्चित रूप से दोनों खिलाड़ियों के पास अपनी जगह वापिस हासिल करने का मौका होगा।

पहली बार 53 दिनों तक खेला जायेगा आईपीएल

पहली बार 53 दिनों तक खेला जायेगा आईपीएल

आपको बता दें कि आईपीएल को दूसरी बार यूएई की मेजबानी में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले साल 2014 में जब लोकसभा चुनाव थे तो लीग के 15 मैच यहां पर आयोजित किये गये थे। इस सीजन के दौरान भी मैचों की मेजबानी अबुधाबी, दुबई और शारजाह ने ही की थी और हर मैदान पर 5 मैच खेले गये थे।

इस साल 53 दिनों तक यह टूर्नामेंट खेला जायेगा जो कि आईपीएल के इतिहास में सबसे लंबे समय तक खेले जाना वाली लीग होगा। लीग का पहला मैच शनिवार को अबुधाबी में, दूसरा मैच रविवार को दुबई में और तीसरा मैच मंगलवार को शारजाह के मैदान पर खेला जायेगा।

Story first published: Saturday, September 19, 2020, 12:46 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+