
क्या है वो रिकाॅर्ड?
दरअसल, रोहित मैच के पहले ओवर की चाैथी गेंद पर ही संदीप शर्मा को छक्का जड़ बैठे। लेकिन अपनी अगली ही गेंद पर रोहित ने विकेटकीपर जॉनी बीस्टो को कैच दे दिया और पवेलियन लौट गए। इससे पहले रोहित ने मैच की पहली तीन गेंदें खेली थीं। इसी के साथ रोहित आईपीएल में एक पारी में छक्का मारने के बाद 6 रन के स्कोर पर आउट होने वाले दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं जबकि IPL के इतिहास में ये 8वीं बार था जब किसी ओपनर ने सिक्स लगाने के बाद 6 रन पर अपना विकेट गंवाया हो।

पहले पुजारा के साथ हुआ था ऐसा
इससे पहले चेतेश्वर पुजारा के साथ ऐसा हो चुका है। पुजारा को 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 लगाने के बाद 6 रन पर ही आउट होना पड़ा था। इन दोनों के अलावा ब्रेंडन मैकुलम, क्रिस गेल और क्रिस लिन ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है। विशेष रूप से, यह मैकुलम के मामले में 4 बार हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर बिस्मिल्लाह जन शिनवारी की बम ब्लास्ट में मौत

SRH के खिलाफ औसत केवल 19
सनराइजर्स के खिलाफ रोहित का औसत केवल 19 का है और ये किसी भी IPL विरोधी के मुकाबले सबसे कम है। हालांकि इस सीजन में रोहित के बल्ले से दो बार बड़ी पारियां देखने को मिल चुकी हैं। उन्होंने 23 सितंबर को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ 80 रनों की पारी खेली थी। वहीं 1 अक्तूबर को अबू धाबी में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 70 रन बनाए थे।


Click it and Unblock the Notifications
