RCB vs DC : दिल्ली ने आरसीबी को दी करारी हार, प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर पहुंचा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 19वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 59 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज कर ली है। इसी के साथ दिल्ली 8 अंकों के साथ पहले स्थान पर आ चुकी है। यह दिल्ली की 5 मैचों में चाैथी जीत रही है, जबकि आरसीबी को दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। दिल्ली ने 197 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन आरसीबी 9 विकेट खोकर 137 रह ही बना सकी।
बेंगलुरू के लिए कप्तान विराट कोहली ही 39 गेंदों में 43 रन बना सके। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज प्रहार नहीं कर सका। ओपनर देवदत्त पडिक्कल ने 4, आरोन फिंच ने 13, एबी डिविलियर्स ने 9, मोईन अली ने 11, वाशिंगटन सुंदर ने 17, शिवम दुबे ने 11, जबकि इसुरु उड़ाना ने 1 रन बनाया। दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने अद्भुत प्रदर्शन किया जिन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 18 रन देकर 2 शिकार किए, जबकि एनरिच नोर्टजे भी 2 विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन को 1 विकेट मिला।
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट खोकर 197 रनों का लक्ष्य रखा। मार्कस स्टोइनिस ने 26 गेंदों में नाबाद 53 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। वहीं इनके अलावा ओपनर पृथ्वी शाॅ ने 23 गेंदों में 42 रन बनाए। मोहम्मद सिराज ने 34 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि मोईन अली, इसुरू उड़ाना को 1-1 विकेट मिला।
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दिल्ली के लिए ओपनिंग करने आए पृथ्वी शाॅ व शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 6.4 ओवर में 68 रन जोड़कर अच्छी शुरूआत दिलाई। पहला विकेट शाॅ के रूप में गिरा जिन्हें सिराज ने आउट किया। इसके बाद दसवें ओवर की दूसरी गेंद पर गलत शाॅट खेलकर धवन ने उड़ाना को विकेट दे दिए। धवन 28 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए।
तीसरे नंबर पर आए कप्तान श्रेयस अय्यर 13 गेंदों में 11 रन बनाकर मोईन अली का शिकार बने। 11.3 ओवर में 90 के स्कोर के बाद विकेटकीपर रिषभ पंत ने मार्कस स्टोइनिस के साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच चाैथे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि पंत 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड होकर 25 गेंदों में 37 रन बनाकर पवेलियन लाैटे जिसमें 3 चाैकों के अलावा 2 छ्क्के भी रहे। शिमरोन हेटमायर ने 1 छक्के की मदद से 7 गेंदों में नाबाद 7 रन बनाए।
प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (सी), एबी डिविलियर्स (डब्ल्यू), मोइन अली, शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, इसुरु उदाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
दिल्ली- पथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, आर अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टे, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
