For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RCB vs KXIP: कुछ फेरबदल के साथ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

नई दिल्लीः आईपीएल के छठे मुकाबले में आज किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने जा रहा है। इस बार कप्तान के तौर पर विराट कोहली और केएल राहुल आमने-सामने होंगे। दोनों ही टीमों ने सीजन के अपने अब तक के एकमात्र मुकाबलों में बढ़िया खेल दिखाया है लेकिन फर्क ये रहा है कि बेंगलुरु की टीम वो मैच जीत गई थी और पंजाब को हार मिली।

फिर भी दोनों टीमों के दमखम पर कोई शक नहीं है और दोनों के ही पास कुछ बढ़िया मैच विजेता खिलाड़ी शामिल हैं। लेकिन जीत की लय के हिसाब से कोहली एंड कंपनी आत्मविश्वास के मामले में जरूर थोड़ी बढ़त अपने प्रतिद्वंदी पर रखती है।

आरसीबी टीम में नजरें एक बार फिर से युवा देवदत्त पडिक्कल पर होंगी जिन्होंने डेब्यू मैच में ओपन करते हुए अर्धशतक लगाया था। इसके अलावा फिंच भी टच में आ चुके होंगे और कप्तान कोहली इस बार बड़ी पारी की उम्मीद खुद से भी कर रहे होंगे। डिविलियर्स की पिछले मैच में सनराइजर्स के खिलाफ धमाकेदार पारी बेंगुलरु बेस्ड फ्रेंचाइजी के लिए खुशी की बात है।

जबकि गेंदबाजी में चहल और नवदीप सैनी ने बेहतर किया था। लेकिन अभी भी क्रिस मॉरिस का खेलना अनिश्चित है इसलिए कोहली के पास उसी प्लेइंग इलेवन के साथ जाने का मौका है जो पिछले मैच में खेली थी। गेंदबाजी में केवल उमेश यादव चिंता की बात हैं तो वहीं डेल स्टेन से अनुभव झोंकने की दरकार रहेगी।

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन (संभावित)- एरोन फिंच, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (C), एबी डिविलियर्स, जोश फिलिप (wk), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दूबे, नवदीप सैनी, उमेश यादव, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल।

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए केएल राहुल पहले ही विकेटकीपिंग कर रहे हैं। ऐसे में इस बार निकोलस पूरन की जगह पर क्रिस गेल दिखें तो हैरानी नहीं होगी। जबकि पिछले मैच में बुरी मार खाने वाले क्रिस जोर्डन के स्थान पर मुजीब उर रहमान आ सकते हैं।

KXIP की प्लेइंग इलेवन (संभावित)- केएल राहुल (C, wk), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, निकोलस पूरन / क्रिस गेल, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सवेल, कृष्णप्पा गौथम, क्रिस जॉर्डन / शेल्डन कैटरेल, मुजीब उर रहमान, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी।

Story first published: Thursday, September 24, 2020, 13:36 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+