For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs RCB : कोहली और रोहित में होगी टक्कर, दोनों टीमों में किसका पलड़ा है भारी?

IPL 2020 RCB vs MI: Match Preview | Head to head | Match Stats |Records| Prediction| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आज यानी कि 28 सितंबर को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना करेगी जो आईपीएल सीजन-13 का 10वां मैच रहेगा। मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली आमने-सामने होंगे। दोनों महान खिलाड़ी हैं, लेकिन कोहली आईपीएल में कप्तानी के मामले में रोहित से ऊपर नहीं हैं।

दोनों टीमें इस सीजन में खेले 2 मैचों में सिर्फ 1-1 मैच जीत सकी हैं। मुंबई को अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने कोलकाता नाईट रइडर्स को 49 रन से हराकर पहली जीत दर्ज की थी। दूसरी तरफ आरसीबी ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हराया था, लेकिन दूसरे मैच में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब से 97 रन से हार मिली थी। ऐसे में दोनों टीमों की नजरें दूसरी जीत दर्ज कर अंक तालिका में सुधार करने पर होंगी।

किसका पलड़ा है भारी?
वहीं दोनों टीमों के बीच हुए अभी तक मुकाबलों की बात करें तो पलड़ा मुंबई का भारी नजर आता है। दोनों टीमें आईपीएल में अभी तक 25 बार आमने-सामने हुए थे। इस दाैरान मुंबई ने 24 मैच जीते, जबकि आरसीबी ने 9 मैच जीते हैं। वहीं 2018 से हुए अभी तक के 4 मैचों में आरसीबी एक ही बार जीत सकी है।

संभवित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस (संभावित): 1 क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), 2 रोहित शर्मा (कप्तान), 3 सूर्यकुमार यादव, 4 सौरभ तिवारी, 5 कीरोन पोलार्ड, 6 हार्दिक पंड्या, 7 क्रुणाल पांड्या, 8 जेम्स पैटिनसन / नाथन कूल्टर नाइल, 9 राहुल चाहर, 10 ट्रेंट बोल्ट, 11 जसप्रीत बुमराह

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (संभावित): 1 आरोन फिंच, 2 देवदत्त पडिक्कल, 3 विराट कोहली (कप्तान), 4 एबी डिविलियर्स, 5 जोश फिलिप (विकेटकीपर), 6 शिवम दूबे, 7 वाशिंगटन सुंदर, 8 डेल स्टेन / क्रिस मॉरिस / इसुरु उदाना उदाना , 9 उमेश यादव / मोहम्मद सिराज, 10 युजवेंद्र चहल, 11 नवदीप सैनी

Story first published: Monday, September 28, 2020, 12:21 [IST]
Other articles published on Sep 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+