IPL 2020 : मुंबई ने आरसीबी को 5 विकेट से हराया, प्लेऑफ में बनाई जगह

ipl 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन के 48वें मैच में मुंबई इंडियंस ने राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है। आरसीबी ने 165 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे मुबई ने सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की मदद से हासिल कर लिया। सूर्यकुमार ने 43 गेंदों में नाबाद 79 रन बनाए जिसमें 10 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे। क्विंटन डी काॅक ने 18, इशान किशन ने 24, साैरव तिवारी ने 5 जबकि क्रुणाल पांड्या ने 10 व हार्दिक पांड्या ने 17 रन बनाए।

मुंबई की यह 12 मैचों में 8वीं जीत रही। इसी के साथ वह प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन गई, जबकि बेंगलुरू को 5वीं हार का सामना करना पड़ा है।

इससे पहले बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 6 विकेट खोकर 165 रनों का लक्ष्य रखा है। देवदत्त पाडिक्कल ने 45 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली, जिसमें 1 छक्का व 12 चाैके शामिल रहे। वहीं विकेटकीपर जोस फिलिप्स ने 24 गेंदों में 33 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने ओपनिंग करते हुए पहले विकेट के लिए 7.5 ओवर में 71 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे। कप्तान विराट कोहली 9, एबी डिविलियर्स 15, शिवम दुबे 2, क्रिस मोरिस 4, जबकि गुरकीरत सिंह मान ने नाबाद 14 व वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 10 रन बनाए।

मुंबई के लिए वापसी करवाने में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे जिन्होंने 14 रन देकर विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट ने 40 रन देकर, राहुल चाहर ने 43 रन देकर जबकि किरोन पोलार्ड ने 1 ओवर में 5 रन देकर 1-1 विकेट लिया। जेम्स पैंटिंसन ने 3 ओवर में बिना विकेट लिए 35 रन लुटाए। वहीं क्रुणाल पांड्या ने 27 रन दिए।

1
47985

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): देवदत्त पडिक्कल, जोश फिलिप, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, शिवम दूबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, डेल स्टेन, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): इशान किशन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), क्रुनाल पांड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बाउल्ट, जसप्रित बुमराह

Story first published: Wednesday, October 28, 2020, 18:56 [IST]
Other articles published on Oct 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+