IPL 2020 : प्लेऑफ की ओर बढ़ा RCB, कोलकाता को 8 विकेट से हराया

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 39वें मैच में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 8 विकेट से हराकर प्लेऑफ में शामिल होने की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। केकआर से मिले महज 85 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने 13.3 ओवर में हासिल कर लिया। आरसीबी की यह 10 मैचों में 7वीं जीत रही है, जबकि केकेआर की यह पांचवीं हार रही है। देवदत्त पाडिक्कल ने 17 गेंदों में 25 रन बनाए। आरोन फिंच ने 16 रन बनाए। गुरकीरत सिंह मान ने 26 गेंदों में नाबाद 21, जबकि विराट कोहली ने 17 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए।

इससे पहले बेंगलुरू के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स को 8 विकेट पर महज 84 रनों पर रोक दिया। केकेआर के लिए कप्तान इयोन मोर्गन ही सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली, जो 34 गेंदों में आई, जिसमें 3 चाैके व 1 छक्का रहा। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं कर सकता और एक के बाद एक विकेट गिरते रहे।

टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई केकेआर ने महज 3 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए। शुबमन गिल व राहुल त्रिपाठी 1-1 रन ही बना सके। तीसरे नंबर पर आए नितीश राणा मोहम्मद सिराज के हाथों बोल्ड होकर पहली ही गेंद पर चलते बने। टाॅम बैंटन ने 10, दिनेश कार्तिक ने 4, पैट कमिंस ने 4, कुलदीप यादव ने 12 जबकि लोकी फरग्यूनस नाबाद 19 रन बना सके। आरसीबी के लिए सिराज ने 4 ओवर में 8 रन दिए जिसमें 2 ओवर मेडन रहे, साथ में 3 विकेट भी रहे। युजवेंद्र चहल ने 15 रन देकर 2 विकेट, जबकि नवदीप व वाशिंग्टन सुंदर ने 1-1 विकेट लिया।

1
47976

ऐसी है प्लेइंग इलेवन-

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर, क्रिस मॉरिस, मोहम्मद सिराज, इसुरु उदाना, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल

कोलकाता नाइट राइडर्स : शुबमन गिल, टॉम बैंटन, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, पैट कमिंस, लॉकी फ्युमसन, कुलदीप यादव, प्रीड कृष्ण, वरुण चक्रवर्ती

Story first published: Wednesday, October 21, 2020, 18:56 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+