For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: MI के खिलाफ चेज में सबसे बड़ा टारगेट हासिल कर गई RR, बना नया रिकॉर्ड

MI vs RR Match Highlights: Ben Stokes से लेकर Sanju Samson तक, मैच के 4 हीरो | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः आईपीएल में लगातार अप्रत्याशित नतीजे आने जारी हैं। रविवार को हुए दो मुकाबले में अंक तालिका पर फिसड्डी टीमों ने टॉप पर मौजूद दिग्गजों को मात दी। चेन्नई ने बेंगलुरु को हराया और राजस्थान ने मुंबई को। इसमें राजस्थान की जीत काफी खास रही क्योंकि इसने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है और साथ ही बेन स्टोक्स की वापसी भी कराई है।

बेन स्टोक्स एक खिलाड़ी कम और हीरो ज्यादा हैं। उनकी इमेज कुछ ऐसी ही है। जब खेलते हैं तो लार्जर दैन लाइफ वाला हिसाब सामने रखते हैं। कल भी जब वे क्रीज पर थे लगा कि पहले ही ठानकर आए हैं क्या करना है। उनके साथ संजू सैमसन को भी उनकी खोई फॉर्म वापस मिल गई। स्टोक्स के 107 रनों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से मात दी।

राजस्थान ने 196 रनों के लक्ष्य का पीछा किया जो आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ किसी टीम द्वारा किया गया सबसे बड़ा सफलतापूर्वक चेज है।

मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए हार्दिक पांड्या की आतिशी के दम पर 195 रन बटोरे थे। इससे पहले मुंबई के खिलाफ 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स द्वारा सबसे बड़ा लक्ष्य चेज किया गया था जो 195 रनों का था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने 188 रनों का लक्ष्य चेज आता है जो मुंबई के खिलाफ 2019 में वानखेड़े स्टेडियम में किया गया था।

इस तरह से राजस्थान रॉयल्स ताकतवर मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे बड़ा लक्ष्य चेज करने वाली टीम बन गई। हालांकि हार के बावजूद मुंबई की टीम 14 अंकों और सबसे शानदार रन रेट के चलते नंबर वन पर मौजूद है लेकिन राजस्थान को काफी फायदा हुआ है क्योंकि अब वे सबसे निचले पायदान से दो कदम ऊपर उठकर नंबर 6 पर आ गए हैं। उनको प्लेऑफ के लिए बाकी दोनों मैच जीतकर अपनी किस्मत पर यकीन करना होगा।

Story first published: Monday, October 26, 2020, 7:52 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+