For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: हार के बाद स्मिथ ने कहा- विकेट पहले जैसा नहीं था, बेन स्टोक्स के खेलने पर दी अपडेट

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग के 23वें मैच में शारजाह में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल के बीच एक्शन देखने को मिला। RR मैच को जीतकर दो अंक किसी तरह से चाहते थे लेकिन बुरी तरह से असफल रहे, क्योंकि वे 46 रन से खेल हार गए थे। डीसी ने पहले बल्लेबाजी की और बोर्ड पर कुल 184/8 रन बनाए। डीसी के टॉप ऑर्डर ने इस बार औसत प्रदर्शन दिखाया लेकिन अंत में शिम्रोन हेटिमायर (24 गेंद पर 45) और मार्कस स्टोइनिस (30 पर 39) की महत्वपूर्ण पारियों के कारण उनका खेल एक अलग स्तर पर चला गया।

दिल्ली के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर (18 पर 22) ने भी योगदान दिया। राहुल तेवतिया आरआर की गेंदबाजी इकाई के सबसे किफायती गेंदबाज बने रहे, क्योंकि उन्होंने चार ओवरों में सिर्फ 20 रन दिए और एक विकेट भी हासिल किया। जोफ्रा आर्चर प्रभावी रहे क्योंकि उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए।

मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टीम की और व्यक्तिगत तौर पर अपनी भी खामियों को स्वीकार किया है-

"हम 40 ओवर तक अच्छा नहीं खेल रहे हैं, और जब दबाव आ रहा है तो आप काम पूरा नहीं कर रहे हैं और आप इस तरह से कई गेम नहीं जीत सकते हैं। गेंदबाजों ने अच्छा काम किया, और मुझे नहीं लगता कि आज का विकेट भी पहले जितना ही अच्छा था, थोड़ा रुककर गेंद आ रही थी, और हमने 10-15 अतिरिक्त रन दिए। हमें सकारात्मक बने रहना है, चीजों को जल्दी-जल्दी मोड़ना है। फिलहाल ऐसा लगता नहीं है कि हमारा रास्ता बन रहा है।

"मैं अच्छी बल्लेबाजी भी नहीं कर रहा हूं। मैं आज रात बल्ले से अच्छा महसूस कर रहा था लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगा जितना टिकना था उतना मैं टिक पाया।"

बेन स्टोक्स की अगले मैच में उपस्थिति पर बात करते हुए स्मिथ ने कहा-

"स्टोक्स के पास बहुत अभ्यास नहीं है, वह कल क्वारेंटाइन से बाहर आ जाएंगे है, इसलिए हम देखेंगे कि क्या वह कल के बाद का मैच खेलते हैं या नहीं।"

Story first published: Saturday, October 10, 2020, 7:22 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+