For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RR vs KKR: दुबई में थर्ड अंपायर से हुई बड़ी गलती, डेड बॉल पर दिया आउट

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में बुधवार को दुबई के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच लीग का 12वां मैच खेला गया। इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए राजस्थान की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी और 37 रनों से मैच हार गई। इस मैच में जहां राजस्थान की टीम जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपनी दूसरी जीत हासिल की।

और पढ़ें: RR vs KKR: गेंदबाजों के दम पर जीती केकेआर, राजस्थान को 37 रनों से हराया

इस जीत के साथ ही लीग में अब कोई भी टीम नहीं बची है जिसे हार का सामना न करना पड़ा हो और कोई भी टीम ऐसी नहीं है जिसने किसी एक मैच में जीत हासिल न की है। राजस्थान की हार के साथ ही लीग में प्वाइंटस टेबल का समीकरण भी मजेदार हो गया है।

और पढ़ें: DC vs SRH: हैदराबाद के यॉर्कर किंग नटराजन के मुरीद हुए सहवाग-ब्रेट ली, जानें क्या कहा

थर्ड अंपायर से हुई बड़ी गलती

थर्ड अंपायर से हुई बड़ी गलती

इस बीच बुधवार को मैदान पर बड़ा ही मजेदार वाक्या देखने को मिला। यूं तो बड़े मैचों के दौरान अंपायर से छोटी-छोटी गलतियां हो जाना अक्सर सामने आता है ऐसे में टीम थर्ड या टीवी अंपायर का रुख करती है, लेकिन तब क्या हो जब यह गलती थर्ड अंपायर से हो।

गौरतलब है कि दुबई के मैदान पर खेले गये मैच में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। 174 रनों का पीछा कर रही राजस्थान की टीम ने लगभग अपने हथियार डाल दिये थे लेकिन हार को स्वीकारने के बाद यह टीम मैच में हार के अंतर को कम करने के प्रयास में बैटिंग कर रही थी। राजस्थान के लिये जयदेव उनादकट और टॉम करन बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी केकेआर ने कुलदीप यादव को गेंद फैंकने की जिम्मेदारी दी।

स्पाइर कैम से टकराई थी गेंद

स्पाइर कैम से टकराई थी गेंद

18वें ओवर की आखिरी गेंद पर जयदेव उनादकट ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में डीप मिड विकेट पर खड़े कमलेश नागरकोटी को कैच थमा दिया। हालांकि अंपायर की तरफ से आउट दिये जाने के बावजूद उनादकट पिच से नहीं गये। उनादकट का दावा था कि गेंद स्पाइडर कैम से टकराकर डिफलेक्ट हुई और इसी की वजह से उन्हें आउट नहीं दिया जा सकता।

गौरतलब है कि आईपीएल के नियमों के अनुसार अगर ऐसा होता है तो अंपायर गेंद को डेड बॉल देता है और इस गेंद पर लिया गया और विकेट दोनों ही अमान्य करार दिये जाते हैं। रिप्ले के दौरान कॉमेंट्री कर रहे इरफान पठान और आकाश चोपड़ा ने भी इस बात को माना कि गेंद स्पाइडर कैम की तार से टकराकर डिफ्लेक्ट हुई है जिसका मतलब है कि गेंद को डेड ब़ॉल करार देकर उनादकट को फिर से गेंद खिलानी थी।

जयदेव उनादकट को दिया आउट

जयदेव उनादकट को दिया आउट

हालांकि ऐसा देखने को नहीं मिला, क्योंकि टीवी अंपायर ने गेंद के तार से टकराने की बात को इंकार कर दिया और गेंद को डेड के बजाय लीगल करार दिया गया और जयदेव उनादकट को आउट दे दिया गया। आपको बता दें कि अगर यह निर्णय उनादकट के पक्ष में आता तो आईपीएल के इतिहास में ऐसा होने वाली यह पहली घटना होती।

Story first published: Friday, October 2, 2020, 5:24 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+