For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RR vs RCB: जोफ्रा आर्चर बनाम विराट कोहली का मुकाबला, कोई किसी से कम नहीं

नई दिल्लीः आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला होने जा रहा है जिसमें सबकी निगाहें विराट कोहली बनाम जोफ्रा आर्चर के मुकाबले पर हैं। आरसीबी की टीम में कोहली के अलावा डिविलियर्स जैसा बल्लेबाज भी है जबकि ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी कप्तान एरोन फिंच भी हैं। ऐसे में इन सूरमाओं का सामना जब आर्चर से होगा तो मैच देखने लायक होना चाहिए।

डबल हेडर का यह मुकाबला दोपहर में शुरू होने जा रहा है। आर्चर राजस्थान के लिए अब तक सबसे भरोसेमंद गेंदबाज रहे हैं। कोहली भले ही अंक तालिका में ऊपर स्थान पाकर खुश होंगे लेकिन उनको ये मैच जीतने के लिए आर्चर से निजात पाना होगा।

आर्चर इसलिए भी अविश्वसनीय तौर पर सफल रहे हैं क्योंकि राजस्थान की टीम का बाकी कोई भी गेंदबाज उस दर्जे की गेंदबाजी नहीं कर पा रहा है। आर्चर को किसी भी गेंदबाज का सपोर्ट नहीं मिला है और और वे अकेले मोर्चे पर अकेले योद्धा की तरह से बल्लेबाजों से लड़े हैं और सफल रहे हैं।

आर्चर का जब पिछला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से हुआ था तब वह जबरदस्त थे। उन्होंने तब पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे और मार्कस स्टॉइनिस जैसी सनसनी को चलता किया था। आर्चर ने मुकाबले में अपनी टीम को बनाए रखा और 4 ओवरों में मात्र 19 रन देकर 3 विकेट लिए। इस दौरान उनकी इकॉनमी भी 4.75 की दर पर रही लेकिन बाकियों ने बॉलर ने उनकी मेहनत पर पानी फेरना जारी रखा है। थोड़ी बहुत मदद जयदेव उनादकट से ही मिली लेकिन बाए हाथ का ये गेंदबाज भरोसेमंद नहीं रहा है।

आर्चर ने इस सीजन में अब तक 12 विकेट लिए हैं जिसमें उनकी इकॉनमी 6.56 की है। उनके सटीक गेंदबाजी रन दर के सामने प्रतियोगिता के बाकी किसी गेंदबाजी की नहीं चली है।

दूसरी और कोहली ने धीरे-धीरे प्रतियोगिता की शुरुआत की और इस साल भी वे 300 रन पार कर चुके हैं जिसमें 90 रन नाबाद उनका टॉप स्कोर है, और उन्होंने 126.66 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं जो थोड़ा कम कहा जा सकता है।

उम्मीद है दो दिग्गजों के बीच आज बेहतरीन मुकाबला देखने को मिलेगा जहां दोनों एक दूसरे की क्षमताओं की कड़ी परीक्षा लेने को तैयार दिखेंगे।

Story first published: Saturday, October 17, 2020, 12:10 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+