For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RR vs SRH : ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा, संजू सैमसन ने लपका जबरदस्त कैच

RR vs SRH, IPL 2020 : Sanju Samson takes a brilliant catch to remove Bairstow| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 26वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज संजू सैमसन की जबरदस्त फील्डिंग देखने को मिली। हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीता और दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई में पहले बल्लेबाजी के लिए चुने गए। लेकिन पहले पांच ओवर के भीतर ही उनके ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने कैच देकर विकेट गंवा दिया।

वार्नर और विकेटकीपर-बल्लेबाज बेयरस्टो बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर थे। हालांकि, राजस्थान के गेंदबाजों ने पहले चार ओवरों में दोनों में से एक भी गेंद को सीमा से बाहर भेजने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद कार्तिक त्यागी पारी का पांचवां ओवर डालने आए। बेयरस्टो ने त्यागी के ओवर की तीसरी गेंद पर जोरदार छक्का लगाया। इसके बाद अगली गेंद पर बेयरस्टो ने एक बड़ा शॉट लगाया। लेकिन उस तरफ फील्डिंग कर रहे संजू सैमसन ने गेंद पर नजर रखी और तेज डाइव लगाकर गेंद को पकड़ लिया।

बेयरस्टो ने 19 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 16 रनों की पारी खेली। बता दें कि इस मैच में सनराइजर्स ने एक बदलाव करते हुए अब्दुल समद की जगह विजय शंकर को टीम में शामिल किया है। रॉयल्स ने तीन बदलाव करते हुए यशस्वी जायसवाल, महिपाल लोमरोर और एंड्रयू टाई की जगह बेन स्टोक्स, रियान पराग और रोबिन उथप्पा को टीम में जगह दी है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
हैदराबाद : डेविड वार्नर (c), जॉनी बेयरस्टो (w), मनीष पांडे, केन विलियमसन, विजय शंकर, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, संदीप शर्मा, खलील अहमद, टी नटराजन
राजस्थान: जोस बटलर (w), रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, स्टीवन स्मिथ (c), बेन स्टोक्स, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, वरुण आरोन

Story first published: Sunday, October 11, 2020, 17:39 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+