MI vs CSK: सैम करन की जुझारु पारी से 114 पर पहुंची चेन्नई, महज 21 रन पर गिर गये थे 5 विकेट
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 41वां मैच आज शारजाह के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जा रहा है, जहां पर मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को महज 114 रन पर समेट दिया और जीत के लिये उसे महज 115 रनों की दरकार है। एक समय ऐसा लग रहा था कि सीएसके की टीम आज के मैच में 20 ओवर्स भी नहीं खेल पायेगी लेकिन चेन्नई की बल्लेबाजी पारी को देखने के बाद यह स्कोर भी काफी सम्मानजनक लगता है।
और पढ़ें: आईपीएल में 200 मैच पूरे करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स चाैथी टीम बनीं
सीएसके की टीम ने आज के मैच में पहले 3 रन पर अपने 4 विकेट खो दिये थे और पावरप्ले की समाप्ति तक महज 21 रन के अंदर अपने 5 विकेट खो दिये थे, जिसके बाद ऐसा लगा कि सीएसके की टीम आज भी अपने बुरे सपने से उबरने में नाकाम रहेगी। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के लिेय हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और महज 47 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 52 रनों की पारी खेली।
और पढ़ें: MI vs CSK: चेन्नई का फ्लॉप शो जारी, बनाया पावरप्ले का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

बोल्ट ने लगाया विकेटों का चौका
सीएसके के लिये इस बुरे सपने के पीछे तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का अहम हाथ रहा जिन्होंने अपने 4 ओवर की गेंदबाजी स्पेल में 18 रन देकर 4 अहम विकेट हासिल किये, जिसमें 3 विकेट पावरप्ले के दौरान और 1 विकेट डेथ ओवर्स में हासिल किये। इसके साथ ही बोल्ट ने आज पावरप्ले में अपने 10 विकेट भी पूरे किये और इस सीजन पावरप्ले के अंदर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
वहीं जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किये, जबकि राहुल चाहर ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटके जिसमें एक अहम विकेट कप्तान एमएस धोनी का भी रहा। नाथन कुल्टर नाइल ने भी 1 विकेट हासिल किया।

CSK की टीम के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
वहीं सीएसके की टीम ने आईपीएल के इतिहास में सबसे कम रनों के अंदर अपने 7 विकेट खोने वाली टीम की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया और दूसरे नंबर पर काबिज हो गई। इस लिस्ट में आरसीबी का नाम सबसे ऊपर है जिसने 2017 में केकेआर के खिलाफ महज 42 रन पर अपने 7 विकेट खो दिये थे।
वहीं सीएसके की टीम ने आज के मैच में महज 43 रन पर अपने 7 विकेट खोकर इस लिस्ट में आरसीबी के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हो गये जिसने 2008 में केकेआर के खिलाफ खेलते हुए इसी स्कोर पर अपने 7 विकेट खो दिये थे।

करन ने ताहिर के साथ बनाया खास रिकॉर्ड
इस बीच सीएसके के हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन ने 9वें विकेट के लिये इमरान ताहिर के साथ 9वें विकेट के लिये सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड बनाया और टीम को 114 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। सैम करन ने 9वें विकेट के लिये इमरान ताहिर के साथ 43 रनों की साझेदारी की।
सैम करन ने आईपीएल में अपना दूसरा अर्धशतक लगाते हुए टीम को एक शर्मनाक स्कोर पर ऑल आउट होने से बचा लिया हालांकि बोल्ट ने उन्हें पारी की आखिरी गेंद पर बोल्ड मार दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications