For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

संजू सैमसन ने बनाया वो रिकाॅर्ड, जो धोनी-कोहली जैसे धुरंधर भी नहीं बना सके

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के तेरहवें सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से हो चुकी है। सीजन का चौथा मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स में खेला गया। यह चेन्नई का टूर्नामेंट का दूसरा मैच रहा, जबकि राजस्थान टूर्नामेंट का अपना पहला मैच रहा है। चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतने के बाद फील्डिंग करने का फैसला किया। पहली पारी में मैदान पर आए राजस्थान ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 216 रन बनाए।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने अहम भूमिका निभाई। जब वह आए तो उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें छह छक्के और एक चौका शामिल है। इसके साथ ही सैमसन राजस्थान के तीसरे सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

वह यहीं नहीं रुके बल्कि लगातार छक्कों की बारिश करते रहे। आखिर में 12वें ओवर की चौथी गेंद पर लुंगी नगिडी ने सैमसन को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। सैमसन 32 गेंदों में 74 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसमें कुल नौ छक्के और एक चौका शामिल था। इसी के साथ सैमसन ने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड कायम किया।

बनाया ये रिकाॅर्ड

बनाया ये रिकाॅर्ड

सैमसन आईपीएल के इतिहास में दो बार एक पारी में नौ या इससे अधिक छक्के मारने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इससे पहले 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एक पारी में 10 छक्के लगाए थे। संजू सैमसन आईपीएल की पारी में दो बार 9+ छक्के लगाने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा जैसे धुरंधर भी ऐसा काम नहीं कर पाए हैं।

गेल सबसे ऊपर

गेल सबसे ऊपर

उनका नाम अब उन बल्लेबाजों की सूची में भी शामिल है, जिन्होंने एक पारी में नौ या अधिक छक्के लगाए हैं, जो आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक है। इसके अलावा, एबी डिविलियर्स, आंद्रे रसेल, एडम गिलक्रिस्ट और ब्रेंडन मैकुलम ने प्रत्येक पारी में दो बार नौ या अधिक छक्के लगाए हैं। 'सिक्स किंग' क्रिस गेल इस सूची में सबसे ऊपर है। उन्होंने यह कारनामा 6 बार किया है।

सीजन-13 का सबसे तेज अर्धशतक

सीजन-13 का सबसे तेज अर्धशतक

बता दें कि सैमसन इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। सैमसन से पहले मार्कस स्टोईनिस ने 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। स्टोईनिस ने 20 सितंबर को हुए सीजन के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ये पारी खेली थी।

Story first published: Tuesday, September 22, 2020, 23:25 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+