IPL 2020 का पूरा शेड्यूल जारी, 19 सितंबर को अबु धाबी में होगा आगाज, भिड़ेंगी चेन्नई-मुंबई
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से इस साल संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित कराई जा रही दुनिया की सबसे अमीर फ्रैंचाइजी क्रिकेट लीग आईपीएल के 13वें सीजन के लिये बीसीसीआई ने आखिरकार शेड्यूल जारी कर दिया है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष ब्रजेश पटेल के ऐलान के बाद बीसीसीआई ने आखिरकार रविवार को इसे जारी कर दिया। आईपीएल 2020 के शेड्यूल के अनुसार इस लीग का आयोजन 19 सिंतबर से शुरु होकर 10 नवंबर तक खेला जायेगा। इसका पहला मैच अबुधाबी में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस और उपवेजिता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ही खेला जायेगा।
और पढ़ें: IPL 2020: UAE में दर्शकों को मिल सकती है स्टेडियम में मैच देखने की छूट, गांगुली ने दिया बड़ा बयान
उल्लेखनीय है कि चेन्नई सुपर किंग्स में 2 खिलाड़ियों समेत 13 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद इस सीजन का पहला मैच खेल पाने की उम्मीदें काफी कम थी, हालांकि टीम की ओर से भरोसा दिलाये जाने के बाद बोर्ड ने इसे हरी झंडी दिखा दी है।
और पढ़ें: IND vs AUS: BCCI ने बढ़ाया चयनकर्ताओं का कार्यकाल, अक्टूबर में करेंगे टीम इंडिया का ऐलान

3 शहरों में होंगे आईपीएल के सारे मैच
शनिवार को अबु धाबी में इस टूर्नामेंट का पहला मैच खेले जाने के बाद रविवार को आईपीएल का दूसरा मैच दुबई में खेला जायेगा जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब का सामना करेगी। वहीं सोमवार को टूर्नामेंट के तीसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें भी दुबई के मैदान पर ही खेलती नजर आयेंगी।
मंगलवार को आईपीएल का चौथा मैच यूएई के तीसरे शहर शारजाह में खेला जायेगा जहां पर राजस्थान रॉयल्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करती नजर आयेगी।

आईपीएल में इस बार खेले जायेंगे 10 डबल हेडर्स, टाइम में हुआ बदलाव
आईपीएल के शेड्यूल के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपना पहला मैच बुधवार को अबुधाबी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। इस बार टूर्नामेंट में 10 डबल हेडर्स खेले जायेंगे जिसका पहला मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे और दूसरा मैच शाम को 7:30 बजे से खेला जायेगा। इस लीग के दौरान 24 मैच दुबई में, 20 अबु धाबी में जबकि 12 मैच शारजाह में आयोजित कराये जायेंगे।

प्लेऑफ के लिये बाद में जारी होगा वेन्यू
गौरतलब है कि आईपीएल 2020 के लिये जारी शेड्यूल में अभी प्लेऑफ के लिये तय स्थानों पर फैसला नहीं किया गया है। इसे बीसीसीआई आगे जारी कर देगा।
वहीं आईपीएल का पूरा शेड्यूल देखने के लिये यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
