For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: आईपीएल के इतिहास चौथी बार ओपनिंग मैच में भिड़ेंगी मुंबई-चेन्नई, जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड

IPL 2020 Schedule: CSK vs MI | Opening match | Timing | Venue | Full Details | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। यूएई की मेजबानी में इस साल आयोजित की जाने वाली इंडियान प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के शेड्यूल को आखिरकार बीसीसीआई ने काफी देरी के बाद जारी कर दिया है। 19 सितंबर से शुरु होकर 53 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जायेगा और तमाम अटकलों के बाद एक बार फिर से तय हो गया है कि आईपीएल 2020 के उद्घाटन मैच (Opening Match) में इस लीग के इतिहास के दो बेस्ट टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस भिड़ेंगी। उल्लेखनीय है कि मौजूदा चैम्पियंस मुंबई इंडियंस इस खिताब को 4 बार अपने नाम कर चुकी है तो उपविजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स धोनी की कप्तानी में 3 बार जीतने में सफल हुई है।

और पढ़ें: CPL 2020: वायरल हो रहा है राशिद खान का वाडियो, मैच के दौरान आंद्रे रसेल को मारी लात

वहीं आईपीएल के इतिहास की बात करें तो यह चौथी बार होगा जब इस टूर्नामेंट का ओपनिंग इन दोनों टीमों के बीच खेला जायेगा। इससे पहले चेन्नई और मुंबई की टीमों ने साल 2009, 2012 और 2018 में लीग का ओपनिंग मैच खेला था। ऐसे में रिकॉर्ड की बात करना तो लाजमी है। आंकड़ों की बात करें तो रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम हमेशा से एमएस धोनी पर हावी रही हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने धोनी के खिलाफ 3 ओपनिंग मैच खेलें हैं जिसमें से उसे 2 में जीत हासिल हुई है।

और पढ़ें: IPL 2020: UAE में दर्शकों को मिल सकती है स्टेडियम में मैच देखने की छूट, गांगुली ने दिया बड़ा बयान

4 में से 3 बार जीता है मुंबई

4 में से 3 बार जीता है मुंबई

उल्लेखनीय है कि आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच खेले गये ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 में से 3 बार धूल चटाने का काम किया है। साल 2009 में केपटाउन के मैदान पर दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ी थी, जिसके ओपनिंग मैच में मुंबई की टीम ने चेन्नई पर 19 रनों से जीत हासिल की थी।

इस मैच में मुंबई ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए थे। जिसमें सचिन तेंदुलकर की नाबाद 59 रन की पारी भी शामिल है। जवाब में चेन्‍नई निर्धारित ओवर में 146 रन ही बना पाई और लसिथ मलिंगा ने 15 रन देकर तीन विकेट हासिल किये थे।

मुंबई ने फिर चेन्नई को 8 विकेट से हराया

मुंबई ने फिर चेन्नई को 8 विकेट से हराया

चेन्‍नई में आईपीएल के 5वें सीजन के उद्घाटन मुकाबले में एक बार फिर दोनों टीमें आमने सामने हुई और इस बार मुंबई ने चेन्‍नई पर 8 विकेट से बड़ी जीत हासिल की थी। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए चेन्‍नई 112 रन पर ही सिमट गई। जवाब में मुंबई ने 2 विकेट पर ही लक्ष्‍य हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से रिचर्ड लेवी ने सर्वाधिक 50 रन बनाए।

चेन्नई पर भारी रहा है मुंबई का पलड़ा

चेन्नई पर भारी रहा है मुंबई का पलड़ा

आईपीएल के 11वें सीजन का उद्घाटन मुकाबला दोनों टीमों के बीच मुंबई में खेला गया। जहां चेन्‍नई अपने इस हार के सिलसिले को तोड़ने में कामयाब रही और 1 विकेट से मुकाबला जीता। मुंबई ने निर्धारित ओवर में 165 रन बनाए थे, जवाब में चेन्‍नई ने एक गेंद शेष रहते ही नौ विकेट के नुकसान पर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। ड्वेन ब्रावो ने 30 गेंदों पर 68 रन की आतिशी पारी खेली थी।

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच कुल 30 मैच खेले गए हैं। जिसमें मुंबई का पलड़ा भारी रहा। मुंबई इंडियंस ने कुल 18 मैच जीते, जबकि चेन्‍नई ने 12 में जीत दर्ज की। इनमें से दोनों ने न्‍यूट्रल वेन्‍यू पर 5-5 मैचों में जीत दर्ज की।

Story first published: Monday, September 7, 2020, 15:33 [IST]
Other articles published on Sep 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+