For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: वीरू के 'डीजल इंजन' वाटसन ने बताए T20 फॉर्मेट के टॉप-5 गेंदबाज, बुमराह को दिया खास स्थान

नई दिल्ली। दौलत-शौहरत का खेल आईपीएल 2020 का रोमांच पूरे शबाब पर है, इस दौरान जहां नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं वहीं दूसरी ओर कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनके गेम को देखकर दोबारा से उनसे इश्क करने का मन करता है, ऐसे ही एक खिलाड़ी का नाम है शेन वाटसन, जिनका खेल आज भी लोगों को 'सीटियां बजाने' को विवश कर देता है, आईपीएल की चेन्नई टीम में अपने खेल का जलवा बिखेर रहे शेन वाटसन ने टी20 फॉर्मेट के टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट तैयार की है।

जिसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए वाटसन ने कहा है कि इस पर एक बार तो चर्चा जरूर ही होनी चाहिए। वाटसन की लिस्ट में टॉप पर तो श्रीलंका के घातक बॉलर लसिथ मलिंगा का नाम है तो वहीं लिस्ट में नंबर 2 पर पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को जगह मिली है,जबकि नंबर का तीन का स्थान उन्होंने भारत के 'मिस्टर बूम' यानी जसप्रीत बुमराह को दिया है, जबकि चौथे नंबर पर ड्वेन ब्रावो और पांचवे नंबर पर सुनील नारायण को रखा गया है। इन सारे गेंदबाजों की तारीफ करते हुए वाटसन ने कहा कि मुझे बुमराह काफी उर्जावान लगते हैं और वो हर वक्त मुझे प्रभावित भी कर देते हैं।

वीरेंद्र सहवाग ने वाटसन को 'डीजल इंजन' कहा

मालूम हो कि IPL 2020 के 18वें मैच में रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से हराया था, जिसमें शेन वाटसन ने 53 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 83 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिस पर टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें 'डीजल इंजन' कह डाला था, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।

14 साल के करियर में कई शानदार पारियां वाटसन के नाम

आपको बता दें कि साल 2016 में इंटरनेशनल मैचों से संन्यास लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन अपने 14 साल के करियर में कई शानदार पारियां खेली हैं, वाटसन ने पहली बार 24 मार्च, 2002 को अपने देश के लिए सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच खेला था। उन्होंने अपने करियर में 190 एकदिवसीय मैच, 56 टी-20 मैच और 59 टेस्ट मैच खेले हैं। वह क्रिकेट इतिहास के सात ऐसे खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होने 10 हजार से अधिक रन और 250 से अधिक विकेट लिए हैं। वाटसन ने टेस्ट में 3731, एकदिवसीय मैचों में 5757 और टी-20 में 1400 रन बनाए हैं। टेस्ट में उन्होंने 75, एकदिवसीय मैचों में 168 और टी-20 मैचों में 46 विकेट दर्ज की है।

Story first published: Wednesday, October 7, 2020, 16:40 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+