
3 ओवर में लुटाए 52 रन
पंजाब की हार का एक मुख्य कारण शेल्डन काॅट्रेल ही रहे जिनकी जमकर धुनाई हुई। हाल ये रहा कि कप्तान केएल राहुल ने तो उनसे पूरे 4 ओवर भी नहीं करवाए। शेल्डन ने 3 ओवर में सिर्फ 1 विकेट लेकर 52 रन लुटा दिए। यही नहीं, उन्होंने जब पारी का 18वां ओवर फेंका तो 5 छक्के खा लिए। राजस्थान के बल्लेबाज राहुल तेवतिया ने शेल्डन की पहली 4 गेंदों पर लगातार छक्के जड़े। हालांकि पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं आया, लेकिन तेवकिया ने आखिरी गेंद पर फिर छक्का जड़ते हुए उनके ओवर में 30 रन बटोर लिए।

बनाया शर्मनाक रिकाॅर्ड
इसी के साथ शेल्डन ने आईपीएल इतिहास में एक शर्मनाक रिकाॅर्ड बना लिया है। दरअसल, वो उन गेंदबाजों में शुमार हो गए जिन्होंने किसी एक ओवर में 30 रन लुटाए हों। शेल्डन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लुंगी नगिडी ने भी इसी सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शारजाह में एक ओवर में 30 रन लुटाए थे। इनके अलावा इसी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस जॉर्डन और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के अशोक डिंडा ने 2017 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक ओवर में 30 रन खाए थे।

शेल्डन का प्रदर्शन
यह शेल्डन के करियर का पहला सीजन है। शेल्डन ने अभी तक खेले 3 मैचों में फेंकी 60 गेंदों में 9.30 की इकोनोमी रेट से 93 रन लुटा दिए हैं। हालांकि उनके नाम 5 विकेट भी रहे।
पहला मैच- दिल्ली के खिलाफ 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए
दूसरा मैच- आरसीबी के खिलाफ 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए
तीसरा मैच- राजस्थान के खिलाफ 3 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट लिए


Click it and Unblock the Notifications
