For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 : सिर्फ इतने रन से चूक गए धवन, ऑरेंज कैप पर किया KL राहुल ने कब्जा

स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) : दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन के पास मुंबई इंडियंस के खिलाफ फाइनल मैच में बड़ी पारी खेल किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल को सर्वाधिक रनों के मामले में पछाड़ने का माैका था, लेकिन वो चूक गए। धवन 4 गेंदों में 2 रन ही बना सके। इसी के साथ वह 53 रन से ऑरेंज कैप हासिल करने से भी चूक गए। ऐसे में अब केएल राहुल ने पक्के ताैर पर ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है।

राहुल ने बनाए इतने रन

राहुल ने बनाए इतने रन

किंग्स इलेव पंजाब की टीम भले ही आईपीएल सीजन-13 के प्लेऑफ में प्रवेश नहीं कर पाई थी, लेकिन उनके कप्तान केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया था। राहुल ने 14 मैचों में सबसे ज्यादा 670 रन बनाए, जिसमें 1 शतक व 5 अर्धशतक शामिल रहे। साथ ही 58 चाैके व 23 छक्के शामिल रहे। हालांकि फिर भी सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर और धवन ऐसे प्लेयर थे जो उनसे ऑरेंज कैप छिन सकते थे, लेकिन दोनों बल्लेबाज चूक गए।

धवन ने बनाए इतने रन

धवन ने बनाए इतने रन

धवन ने 17 मैचों में 144.73 की स्ट्राइक रेट से 618 रन बनाए, जिसमें 2 शतक व 4 अर्धशतक शामिल रहे। साथ ही उनके नाम 67 चाैके व 12 छक्के रहे। धवन ने इस सीजन में बैक टू बैक शतक जड़े थे। वह आईपीएल इतिहास के ऐसे इकलाैते बल्लेबाज साबित हुए जिन्होंने किसी सीजन में लगातार दो शतक लगाए हों। धवन इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे। वहीं वार्नर ने 16 मैचों में 134.64 की स्ट्राइक रेट से 548 रन बनाए, जिसमें 4 अर्धशतक रहे। उन्होंने टूर्नामेंट में 52 चाैके व 14 छक्के जड़े।

धवन का IPL करियर

धवन का IPL करियर

धवन ने आईपीएल के इतिहास में अबतक खएले 176 मैचों में 126.87 की स्ट्राइक रेट से 5197 रन बना लिए हैं, जिसमें वह 24 बार नाबाद भी रहे हैं। धवन के नाम 2 शतक के अलावा 41 अर्धशतक दर्ज हैं, जिसमें 591 चाैके व 108 छक्के रहे। धवन ने पिछले सीजन में भी 16 मैचों में 521 रन बनाकर धमाकेदार खेल दिखाया था।

Story first published: Tuesday, November 10, 2020, 20:29 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+