For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत के लिए करीब 500 मैच खेले हैं, किसी से भी बात कर सकता हूं, चाहे कोहली हों या अय्यर: गांगुली

नई दिल्लीः सौरव गांगुली ने साफ किया है कि उनका लगभग "500 अंतरराष्ट्रीय मैच का अनुभव" उन्हें किसी भी खिलाड़ी से बोलने और उसका मार्गदर्शन करने का अधिकार देता है, "चाहे वह श्रेयस अय्यर या विराट कोहली हो", बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपने विरोधियों पर वापस पलटवार करते हुए कहा जिन्होंने भारत के पूर्व कप्तान के खिलाफ हितों के टकराव के आरोप लगाए थे।

दिल्ली कैपिटल के इस सीजन के पहले गेम से पहले, कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्टार स्पोर्ट्स को एक साक्षात्कार दिया था जिसमें उन्होंने मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और गांगुली (जो 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर थे) के योगदान को सराहा जिसने उनको बतौर कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर ढलने में मदद की।

हालांकि, उनके आलोचकों ने जोर देकर कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में रहते हुए भी गांगुली एक फ्रेंचाइजी कप्तान की मदद कर रहे हैं, जहां वह एक मेंटर थे, ऐसे में यहां हितों के टकराव का मामला बनता है।

जबकि अय्यर ने स्पष्ट किया था कि वह 2019 सीजन का जिक्र कर रहे थे, और अब गांगुली ने भी साफ किया है वे इस अनावश्यक विवाद के बारे में खुद क्या सोचते हैं।

"मैंने पिछले साल उनकी (अय्यर) मदद की थी। मैं बोर्ड अध्यक्ष हो सकता हूं, लेकिन यह मत भूलो कि मैंने भारत के लिए 500 मैच (424 मैच) खेले हैं, इसलिए मैं एक युवा खिलाड़ी से बात कर सकता हूं और उनकी मदद कर सकता हूं। फिर चाहे वह श्रेयस अय्यर हो या विराट कोहली। यदि वे मदद चाहते हैं, तो मैं कर सकता हूं, "गांगुली ने एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा।

दूसरी ओर अय्यर, जो विवादों से बहुत ज्यादा खुश नहीं थे, ने अपनी ओर से ट्वीट करके अपनी सफाई दी।

"एक युवा कप्तान के रूप में, मैं पिछले सीजन में एक क्रिकेटर और कप्तान के रूप में मेरी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए रिकी और दादा का शुक्रगुजार हूं। मेरी टिप्पणी ...... मेरे कप्तान के रोल में उन दोनों की भूमिका के प्रति मेरी कृतज्ञता को ही दर्शा रही थी, "डीसी कप्तान ने कहा था।

आज यानी 29 सिंतबर को दिल्ली कैपिटल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ अबू धाबी में मुकाबला करना है। दिल्ली इस समय दोनों मैच जीतकर टॉप पर चल रही है जबकि हैदराबाद आधारित फ्रेंचाइजी को खाता खोलना अभी बाकी है।

Story first published: Tuesday, September 29, 2020, 13:15 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+