
क्रिस गेल भी एक इंसान हैं-
दिग्गज बल्लेबाज के साथ दरअसल उनकी फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ने ऐसा बर्ताव किया मानो गेल एक बोझ हो चुके हों। उनको प्लेइंग इलेवन के लायक नहीं माना गया और यह मस्तमौला बल्लेबाज इस दौरान बेंच पर बिना किसी भाव के बैठा हुआ चुपचाप टीम को हारता देखता रहता। क्रिस गेल को आईपीएल 2020 का पहला गेम मिला जब उनकी टीम ने अपने शुरुआती 7 मैचों में से 6 मैच गंवाए। हो सकता है टीम जीतती रहती तो गेल को ये मौका भी ना मिलता। 41 वर्षीय ने आरसीबी के खिलाफ मिला ये सीजन का पहला मौका अपने दोनों हाथों से पकड़ा और मैच में 45 गेंदों में 53 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी पारी में 5 विशाल छक्के शामिल थे, क्योंकि पंजाब ने RCB को 8 विकेट से हराया था।
पृथ्वी शॉ नहीं बदल रहे अपना गेम, गावस्कर को आया था इस पर गुस्सा: आकाश चोपड़ा

बाहर बैठने से आहत हुए गेल-
अगले 2 मैचों में गेल ने 24 गेंदों पर 29 और 13 गेंदों पर 21 रन बनाए। यह नहीं भूलना चाहिए कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दूसरे सुपर ओवर की पहली गेंद पर क्रिस गेल का छक्का था जिसने 12 रन के एलिमिनेटर के लक्ष्य को हासिल किया।
मौका मिलने से पहले क्रिस गेल को फूड प्वाइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। इसके अलावा, उन्होंने कई संदेश भेजे, जिसमें कहा गया था कि 'यूनिवर्स बॉस' लड़ाई किए बिना नीचे नहीं जाएगा। कैरिबियन लीजेंड इस दौरान सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे और उन्होंने जो पोस्ट कीं उनसे पता चलता था कहीं ना कहीं उनका सम्मान आहत हुआ है।

आईपीएल में अभी बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा है- गांगुली
अब, BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी कहा है कि क्रिस गेल को खुद का बाहर बैठाना चुभा है और UAE में चल रहे IPL 2020 में उनकी ठोस वापसी की ये भी एक वजह थी।
सौरव गांगुली ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "हम सभी को लगता है कि क्रिस गेल हंसते रहते हैं लेकिन उनको बाहर बैठाया गया और ये बात उनको चुभी। ये देखने और सीखने की चीजें हैं। आईपीएल में अभी बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा है।"

गांगुली को आईपीएल में किसके प्रदर्शन ने प्रभावित किया?
सौरव गांगुली ने कहा कि आईपीएल को 'सब कुछ' मिला है और किसी एक प्रदर्शन को चुनना एक मुश्किल काम है। 47 वर्षीय, जो खुद लीग के 13 वें संस्करण की तैयारियों की देखरेख करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात में थे, ने कहा कि वह केएल राहुल, शिखर धवन और मयंक अग्रवाल की बल्लेबाजी के प्रदर्शन से आश्चर्य में थे। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने दिल्ली कैपिटल पेसर्स कैगिसो रबाडा और एनरिच नॉर्टे की गेंदबाजी पर भी ध्यान दिलाया। मुंबई इंडियंस के स्टार जसप्रीत बुमराह और किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज मोहम्मद शमी भी 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' को प्रभावित करने में सफल रहे हैं।
"मुझे लगता है कि पूरा टूर्नामेंट शानदार है। मैं इसमें से एक पल अलग से नहीं चुन सकता हूं। केएल राहुल की बल्लेबाजी, शिखर धवन की बल्लेबाजी, कुछ क्षेत्ररक्षण, जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी, जिस तरह से एनरिक नार्जे और कैगिसो रबाडा ने गेंदबाजी की है, जिस तरह से मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की है। इस प्रारूप में मयंक अग्रवाल की बल्लेबाजी भी कमाल रही है। "


Click it and Unblock the Notifications
