For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार के बाद श्रेयस अय्यर बोले- मैं शाॅट लगा रहा था, पर गेंद बल्ले पर नहीं आ रही थी

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल सीजन-13 में पहली हार का सामना करना पड़ा है। लीग के 11वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रनों से हराया। यह दिल्ली की तीन मैचों में पहली हार रही, जबकि हैदराबाद की पहली जीत रही। मैच हारने के बाद दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार का ठीकरा पिच पर फोड़ा है।

अय्यर ने कहा, ''हम संतुष्ट थे कि 162 स्कोर था। लेकिन हमें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह विकेट कैसा होगा। इस स्टेडियम पर ये हमारा पहला मैच भी रहा। उन्होंने हमें तीनों विभागों में आउटप्ले किया और इसके लिए उन्हें जीत का श्रेय देना चाहिए।'' अय्यर ने पिच को लेकर कहा, ''यह आश्चर्यजनक था और दूसरी पारी में यह दो-तरफा था। जब मैं शाॅट लगाने जा रहा था, तो गेंद बल्ले पर नहीं आ रही थी। हमने सोचा कि ओस आएगी, लेकिन हम इस समय कोई कारण नहीं बता सकते। हम जिस तरह से चाहते थे, उस पर अमल नहीं किया।''

उन्होंने आगे कहा कि हमें इस विकेट और परिस्थितियों से बहुत कुछ सीखना। मैदान बहुत बड़ा है और हमने डबल्स लेने में कोई कमी नहीं की। हमें पता था कि बाउंड्री यहां बड़ी हैं और डबल रन निकालना हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा। यह हमारे लिए कारगर नहीं था, उम्मीद है कि अगली बार हम मिले माैकों का फायदा उठा सकें। बता दें कि इस मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स तीन मैचों में एक हार के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। अब दिल्ली का अगला मैच 3 अक्तूबर को कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ होगा। वहीं हैदराबाद का सामना 2 अक्तूबर को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा।

Story first published: Tuesday, September 29, 2020, 23:50 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+