IPL 2020: स्टीव स्मिथ ने बताया- क्यों नहीं दिया जोफ्रा आर्चर को पॉवरप्ले में एक और ओवर
नई दिल्लीः जब राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ से पहले बाहर होकर मात्र दर्शक बनकर आईपीएल के बाकी मुकाबले देखेगा तो जोफ्रा आर्चर एकमात्र खिलाड़ी होंगे जिनको इस टीम का सदस्य होने का सबसे ज्यादा दुख होगा। असल में आरआर जोफ्रा आर्चर को डिजर्व नहीं करते लेकिन यही फ्रेंचाइजी क्रिकेट है।
अपनी फिसड्डी टीम में आर्चर एक बार फिर से धुरंधर साबित हुए और शुरुआत में ही डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो के विकेट निकालकर कमाल कर दिया लेकिन जैसे की बाकी मैचों की कहानी है- उनको दूसरे छोर से सपोर्ट नहीं मिला। अगर आरआर को एक बढ़िया टीम बनना है तो उनको भारतीय सितारों को गेंदबाजी में विकसित करना होगा या फिर और प्रतिभाशाली भारतीयों को लेना होगा।

स्मिथ को हुआ गलती का अहसास-
मैच के बाद कप्तान स्मिथ ने कहा- "हमने अच्छी शुरुआत की। जोफ्रा ने दो बड़े विकेट जल्दी लिए, लेकिन हम पैडल पर पैर नहीं रख पाए। विजय ने स्मार्ट पारी खेली और मनीष ने इस खेल को लिया और वास्तव में अच्छा खेला। मैंने कुछ अन्य लड़कों से सलाह ली, इस बारे में बात की गई (जोफ्रा को एक और ओवर देने के लिए) लेकिन इसके खिलाफ चुना और जो हुआ उसके बाद लगा कि शायद उसे एक और ओवर दिया होता। यह मेरे दिमाग में था।"
IPL 2020: मैच जीत सकता थी RR अगर SRH के खिलाफ नहीं की होती ये 3 गलतियां

प्लेऑफ पर स्मिथ ने क्या कहा-
"खेल के चलते यह (विकेट) बेहतर हो गया। यह पहली पारी में धीमा और रुका था, यह उन विकेटों में से एक था जिसे शुरू करना काफी कठिन था। हमें पहली पारी में कुछ और रनों की जरूरत थी। मैं किसी भी चीज पर अपनी उंगली नहीं डाल सकता, बहुत सारे अच्छे खिलाड़ी और अच्छी टीमें हैं। हम बैक टू बैक जीत हासिल नहीं कर पाए हैं। हमें बस जीतते रहने की जरूरत है और न जाने कैसे चीजें हमारे लिए गणितीय रूप से काम करेंगी, हमें जीतते रहना होगा, यही अब हमारा काम है।"

लगभग खत्म हुआ तमाशा-
इस हार के साथ, आरआर प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गए हैं, इसके अलावा शेष तीन मैच जीतने के अलावा, उन्हें बाकी टीमों के परिणामों को भी अपने पक्ष में करने की आवश्यकता होगी।
राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2020 की सातवीं हार का सामना करना पड़ा। उनकी स्कोरिंग दर काफी कम थी। करो या मरो वाले मुकाबले में आरआर 154 रन तक ही सीमित थे। लग रहा था बेन स्टोक्स आने के बाद नाटकिय ढंग से आरआर की किस्मत ऐसे बदल देंगे जैसे वह इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में करते हैं। लेकिन किसी वजह से स्टोक्स इस बार बैटिंग में कुछ नहीं कर पा रहे और गेंदबाजी में तो वो आधे भी नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
