CSK vs SRH : चेन्नई ने दर्ज की तीसरी जीत, हैदराबाद को 20 रनों से हराया

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 के 29वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हराकर जीत दर्ज कर ली है। यह चेन्नई की 8 मैचों में तीसरी जीत रही है। इसी के साथ उनकी प्‍लेऑफ में जाने की उम्मीदें भी बनी हुई हैं। वहीं हैदराबाद को 5वीं हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई ने 6 विकेट खोकर 168 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन हैदराबाद 8 विकेट खोकर 147 रन बना सकी। हैदराबाद के लिए केन विलियमसन ने ही 39 गेंदों में सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली, जिसपर चेन्नई के गेंदबाजों ने पानी फेर दिया।

ओपनर डेविड वार्नर ने 9, जाॅनी बेयरस्टो ने 23, मनीष पांडे ने 4, जबकि प्रियम गर्ग ने 16 रन बनाए। विजय शंकर भी 12 रन ही बना सके। राशिद खान ने अंत में जरूर हाथ खोलने की कोशिश की लेकिन 19वें ओवर की अंतिम गेंद उन्हें भी पवेलियन भेज दिया गया। राशिद ने 8 गेंदों में 14 रन बनाए। वहीं चेन्नई के लिए कर्ण शर्मा ने 4 ओवर में 37 रन देकर, जबकि ड्वेन ब्रावो ने 3 ओवर में 25 रन देकर 2-2 विकेट लिए। सैम कुरेन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर को 1-1 विकेट मिला।

इससे पहले टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 6 विकेट खोकर 168 रनों का लक्ष्य रखा है। शेन वाॅटसन ने सबसे ज्यादा 38 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली। आज उनकी जगह ओपनिंग करने आए सैम कुरेन ने 21 गेंदों में 31 रन बनाए। वहीं फाफ डु प्लेसिस पहली ही गेंज पर आउट हो गए।

अंबाती रायुडू ने 34 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने पांचवें नंबर पर आकर 2 चाैके व 1 छक्के की मदद से 13 गेंदों में 21 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 3 चाैकों व 1 छक्के की मदद से 10 गेंदों में 25 रन बनाए। हैदराबाद की गेंदबाजी में संदीप शर्मा, खलील अहमद, टी नटराजन ने 2-1 विकेट लिए।

यहां देखें लाइव स्कोर-

1
47966

दोनों प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं-
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर (C), जॉनी बेयरस्टो (W), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, शाहबाज नदीम, राशिद खान, संदीप शर्मा, खलील अहमद, टी नटराजन

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (W / C), रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, पीयूष चावला, शार्दुल ठाकुर, कर्ण शर्मा

Story first published: Tuesday, October 13, 2020, 18:51 [IST]
Other articles published on Oct 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+