For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 : रोमांचक मैच में जीता केकेआर, सुपर ओवर में फ्लाॅप हुआ हैदराबाद

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 35वें मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में हराकर रोमांचक जीत दर्ज की है। मैच के हीरो साबित हुए लोकी फर्ग्यूसन जिन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकट लिए। फिर सुपर ओवर में हैदराबाद के 2 विकेट 2 के स्कोर पर ही गिरा दिए। यह केकेआर की 9 मैचों में पांचवी जीत रही है, जबकि हैदराबाद को छठी हार का सामना करना पड़ा है।

हैदराबाद को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन चाहिए थे, लेकिन राशिद खान दूसरे रन के लिए भागे नहीं और मैच सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर के लिए वार्नर के साथ अब्दुल समद आए। वहीं केकेआर ने फर्ग्यूसन को गेंद साैंपी। उन्होंने पहली ही गेंद पर वार्नर को बोल्ड कर दिया। दूसरी गेंद पर समद ने 2 रन लिए, लेकिन तीसरी गेंद पर वह भी आउट हो गए। इसी के साथ 2 विकेट गिरने से हैदराबाद की पारी 3 गेंदों में खत्म हो गई। जवाब में इयोन मोर्गन व दिनेश कार्तिक ने चाैथी गेंद पर आसान मैच जीत लिया।

हालांकि इस मैच में वार्नर की पारी पर पानी फिर गया जिन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 47 रनों की पारी खेली। वहीं ओपनर जोनी बेयरस्टो ने 36, केन विलियमसन ने 29, जबकि प्रिमय गर्ग 4 रन ही बना सके। पांचवें नंबर पर आए मनीष पांडे 6 रन बना सके। विजय शंकर ने 7, जबकि अब्दुल समद ने 15 गेंदों में 23 रन बनाए। केकेआर के लिए फर्ग्यूसन के अलावा पैट कमिंस, शिवम मावी व वरूण चर्कवर्ती ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पहले कोलकाता नाईट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 5 विकेट खोकर 164 रनों का लक्ष्य रखा। ओपनर शुबमन गिल ने 37 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली, जबकि राहुल त्रिपाठी ने 16 गेंदों में 23 रन बनाए। तीसरे नंबर पर आए नितिश राणा 20 गेंदों में 29 रन बनाकर आउठ हुए।

आंद्रे रसेल एक बार फिर फ्लाॅप साबित हुए। उन्होंने 11 गेदों में मात्र 9 रन बनाए। कप्तान ईयोन मोर्गन ने 23 गेंदों में 34 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने 14 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए। विजय शंकर ने 20 रन देकर, राशिद खान ने 28 रन देकर 1-1 विकेट लिया। टी नटराजन ने 40 रन देकर 2 विकेट चटकाए। बासिल थंपी के नाम भी 1 विकेट रहा।

ऐसी है प्लेइंग इलेवन:
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन):
डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी नटराजन, बासिल थम्पी

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान), इयोन मोर्गन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती

Story first published: Sunday, October 18, 2020, 20:05 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+