For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 : आरसीबी और हैदराबाद में होगी टक्कर, देखें दोनों टीमों का हेड टू हेड

IPL 2020, SRH vs RCB, Match 3: Match Preview | Head to head | Match Stats |Records| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का तीसरा मैच अब राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भी खास होने वाला है, क्योंकि दर्शकों को दुनिया के नामी क्रिकेटर विराट कोहली का खेल देखने माैका मिलेगा तो दूसरी तरफ डेविड वाॅर्नर की कप्तानी में हैदराबाद इस सीजन में नए इरादे के साथ उतरेगी।

वाॅर्नर साल 2018 में बैन झेलने के बाद पहली बार कप्तानी करते हुए दिखेंगे। उनकी कप्तानी के साथ-साथ उनकी बैटिंग फाॅर्म देखने पर भी सबकी नजरें टिकी रहेंगी। वाॅर्नर पिछले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे, जिन्होंने 12 मैचों में 1 शतक, 8 अर्धशतक के साथ 692 रन बनाए थे। वहीं कोहली ने 14 मैचों में 464 रन बनाए थे। आररसीबी ने केन रिचर्डसन के बाहर होने पर एडम जांपा को अपने साथ जोड़ा है जो यूएई की पिचों पर टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।

वहीं दोनों टीमों के हेड टू हेड की बात करें तो हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों की भिड़ंत अब तक 15 बार हुई है जिसमें 6 में आरसीबी ने बाजी मारी है जबकि 8 मैचों में हैदराबाद विजयी रहा है। एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका।

ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन-
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित XI: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, विराट सिंह, विजय शंकर, अब्दुल समद, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, सिद्दार्थ कौल / संदीप शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगोलर की संभावित XI: आरोन फिंच, देवदत्त पडिक्कल / पार्थिव पटेल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, गुरकीरत सिंह, शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, क्रिस मॉरिस, डीन स्टेन, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल

कब, कितने बजे, कहां होगा मैच?
भारतयी समयानुसार शाम 7:30 बजे, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

ब्रॉडकास्ट : Star Sports 1, Star Sports 2, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 1 Select, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 HD, Star Sports 1 Select HD, and Star Sports 1 HD Hindi.

Live Streaming : Disney + Hotstar VIP.

Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bangalore: My Dream11 Team

Story first published: Monday, September 21, 2020, 16:46 [IST]
Other articles published on Sep 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+